kapot Books
Showing 1465–1488 of 2620 results
-
Rajpal and Sons, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण
Meri Jeewan Gatha
मेरी जीवन गाथा आर. के. नारायण की आत्मकथा है जिसमें उन्होंने नानी के घर बिताये बचपन के दिनों से लेकर लेखक बनने की अपनी यात्रा का वर्णन किया है। उनके लेखन में सहजता और मन को गुदगुदाने वाले हल्के व्यंग्य का अनोखा मिश्रण मिलता है जो इस आत्मकथा को एक अलग ही रंग प्रदान करता है। वे जि़न्दगी से जुड़ी छोटी से छोटी बातों को जीवन्त और मनोरंजक बना देते हैं और यही कारण है कि इस आत्मकथा को पढ़ते हुए पाठक उनके जीवन के उतार-चढ़ाव और संघर्षों में पूरी तरह डूबा रहता है। आर. के. नारायण विश्व स्तर के ख्यातिप्राप्त लेखक थे। लिखते वह अंग्रेज़ी में थे लेकिन उनकी सभी कहानियों के पात्रा और घटना-स्थल भारत की मिट्टी से जुड़े थे। उनका जन्म 10 अक्तूबर 1906 में मद्रास में हुआ था। उन्होंने अपने जीवनकाल में 15 उपन्यास, 5 कहानी-संग्रह, यात्रा-वृत्तांत और निबन्ध लिखे। उनके उपन्यास गाइड के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साहित्य में योगदान के लिए उन्हें 1964 में पद्मभूषण और 2000 में पद्मविभूषण से नवाज़ा गया। 2001 में 94 वर्ष की आयु में आर.के. नारायण ने इस दुनिया को अलविदा कहा लेकिन अपने साहित्य के माध्यम से पाठकों के दिलों में वे हमेशा जीवित रहेंगे।
SKU: n/a -
Rajpal and Sons, कहानियां
Meri Priya Kahaniyaan
प्रतिभा राय की गिनती भारत के अग्रणी लेखकों में होती है। अभी तक इनके सत्रह उपन्यास, आठ यात्रा-वृत्तांत और तीन सौ से अधिक कहानियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं। लिखती यह अपनी मातृभाषा उड़िया में हैं, लेकिन इनकी कृतियाँ कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में अनूदित हुई हैं जिन में से प्रमुख है ‘द्रौपदी’। इनके लेखन में उस सामाजिक न्याय और विकास की तलाश रहती है जिस में धर्म, जात, प्रांत, भाषा का कोई भेदभाव नहीं और पुरुष-स्त्री दोनों का समान दर्जा है। इस पुस्तक में उन्होंने उन बारह कहानियों को चुना है जो उन्हें विशेष प्रिय हैं।
SKU: n/a -
Rajpal and Sons, कहानियां
Meri Shreshtha Kavitayen
कालजयी रचना ‘मधुशाला’ के रचयिता हरिवंशराय बच्चन हिन्दी के सबसे लोकप्रिय कवि हैं जिनकी गिनती बीसवीं सदी के अग्रगण्य कवियों में सबसे ऊपर है। इस संकलन को स्वयं बच्चन जी ने तैयार किया था। इसमें उन्होंने अपनी सभी काव्य रचनाओं में जो उनकी नज़र में श्रेष्ठ थीं-उन्हें इसमें सम्मिलित किया। अलग-अलग समय, परिस्थिति और जीवन के पड़ाव के विभिन्न रंगों को दर्शाती ये कविताएं कवि की सम्पूर्ण काव्य-यात्रा से परिचित कराती हैं।
SKU: n/a -
Hindi Books, Lokbharti Prakashan, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन
Meri Tibbat Yatra (PB)
-10%Hindi Books, Lokbharti Prakashan, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण, सनातन हिंदू जीवन और दर्शनMeri Tibbat Yatra (PB)
स्त्री-जीवन के क़ानूनी पहलू पर विस्तार और प्रामाणिक जानकारी से लिखते हुए अरविन्द जैन ने स्त्री-विमर्श की सामाजिक-साहित्यिक सैद्धान्तिकी में एक ज़रूरी पहलू जोड़ा। क़ानून की तकनीकी पेचीदगियों को खोलते हुए उन्होंने अक्सर उन छिद्रों पर रोशनी डाली जहाँ न्याय के आश्वासन के खोल में दरअसल अन्याय की चालाक भंगिमाएँ छिपी होती थीं। इसी के चलते उनकी किताब ‘औरत होने की सज़ा’ को आज एक क्लासिक का दर्जा मिल चुका है। स्त्री लगातार उनकी चिन्ता के केन्द्र में रही है। बतौर वकील भी, बतौर लेखक भी और बतौर मनुष्य भी।
सम्पत्ति के उत्तराधिकार में औरत की हिस्सेदारी का मसला हो या यौन शोषण से सम्बन्धित क़ानूनों और अदालती मामलों का, हर मुद्दे पर वे अपनी किताबों और पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से पाठक का मार्गदर्शन करते रहे हैं। ‘बेड़ियाँ तोड़ती स्त्री’ उनकी नई किताब है जो काफ़ी समय के बाद आ रही है। इस दौरान भारतीय स्त्री ने अपनी एक नई छवि गढ़ी है, और एक ऐसे भविष्य का नक़्शा पुरुष-समाज के सामने साफ़ किया है जिसे साकार होते देखने के लिए शायद अभी भी पुरुष मानसिकता तैयार नहीं है। लेकिन जिस गति, दृढ़ता और निष्ठा के साथ बीसवीं सदी के आख़िरी दशक और इक्कीसवीं के शुरुआती वर्षों में पैदा हुई और अब जवान हो चुकी स्त्री अपनी राह पर बढ़ रही है, वह बताता है कि यह सदी स्त्री की होने जा रही है और सभ्यता का आनेवाला समय स्त्री-समय होगा। इस किताब का आधार-बोध यही संकल्पना है।
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास
Mewar Evam Marathaon Ki Sahasra Varshon Ki Shauryagatha (PB)
-15%Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहासMewar Evam Marathaon Ki Sahasra Varshon Ki Shauryagatha (PB)
तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित सरकारों एवं दरबारी इतिहासकारों द्वारा तैयार किए गए पाठ्यक्रम में हमें मोहम्मद गोरी से लेकर मुगल शासकों तक का विस्तृत वर्णन तो मिलता है, किंतु हमें यह नहीं बताया जाता कि महाराणा प्रताप के पिता का क्या नाम था, हमें कभी बताया ही नहीं गया कि महाराणा हम्मीर सिंह ने मोहम्मद बिन तुगलक को, महाराणा कुंभा ने मालवा के महमूद खिलजी को, महाराणा साँगा ने तथाकथित दिल्ली सल्तनत के शासक इब्राहिम लोधी को महीनों तक बंदी बनाकर रखा।
यह भी नहीं बताया गया कि मराठा स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज ने एक ही समय में पुर्तगाली, मुगल, अंग्रेज, सिद्दी तथा आदिलशाह आदि विदेशी आक्रांताओं के साथ युद्ध करके उन्हें परास्त किया था। पेशवा बालाजी विश्वनाथ और पेशवा बाजीराव प्रथम के बारे में भी नहीं बताया गया, जिन्होंने न केवल मुगल साम्राज्य को उखाड़ फेंका था, बल्कि दिल्ली के तख्त पर अब कौन सा मुगल बादशाह बैठेगा, यह भी मराठे तय करने लगे थे।
आइए ! मेवाड़ एवं मराठा स्वराज्य की गौरवपूर्ण ऐतिहासिक यात्रा की ओर अग्रसर होते हैं, ताकि हम अपने महापुरुषों द्वारा किए गए पराक्रम का स्मरण कर अपने अस्तित्व को पहचानें और भारत को पुनः विश्वगुरुबनाएँ ।
SKU: n/a -
Rajasthani Granthagar, इतिहास, ऐतिहासिक नगर, सभ्यता और संस्कृति
Mewar ki Gaurav Gathayen
मेवाड़ की गौरव गाथाएँ : ‘मेवाड़’ शक्ति, शौर्य, पराक्रम एवं बलिदान के इतिहास का वह एक नाम है, जिसकी परम पावन माटी का कण–कण अपने में निहित पवित्रता का आभास कराता है और जन–जन अपने माथे पर गौरव–तिलक लगाने के लिए स्वतः प्रेरित होता है। स्मरण रहे कि हर युग में यहाँ का व्यक्ति मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पण हेतु सदैव तत्पर रहा है। एक से बढ़कर एक बलिदानियों के कई स्वर्णिम पृष्ठ मेवाड़ के इतिहास से जुड़े है। पद्मावती का अद्भुत जौहर, पन्ना–कृष्णा का अमर त्याग, गोरा–बादल जैसे युवा व बाल योद्धाओं का युद्ध कौशल, भामाशाह का महादान तो अमरचन्द बड़वा का बलिदान आज सम्पूर्ण जगत के लिऐ प्रेरणा–स्रोत बना हुआ है।
पुस्तक के लखन एवं प्रकाशन का यही उद्देश्य है कि मेवाड़ की यह थाती जन–जन तक पहुँचे और विरोचित मूल्य का प्रकाश सर्वत्र बिखरे। साथ ही यह लिखते हुए भी हर्ष का अनुभव हो रहा है कि श्री तरुण देश–प्रदेश के सुनाम इतिहासकार के साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार भी हैं, अतः प्रस्तुत गौरव गाथाओं में इतिहास के साथ–साथ साहित्य की अनुभूति का आनन्द भी मिलेगा। इसी आशा एवं विश्वास के साथ…SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास
Mewar Thikana Dastavejo Ka Sarvekshan
मेवाड़ ठिकाना दस्तावेजों का सर्वेक्षण
संसार के सारे दीप बुझ जाते है, किन्तु साहस द्वारा इतिहास के भाल पर लिखी गई लिपि की ज्योति कभी मन्द नहीं होती। पुरालेखीय स्त्रोत इतिहास लेखन में विश्वसनीय माने जाते है क्योंकि इसका निर्माण करने वाले व्यक्ति घटनाओं के समकालीन एवं प्रत्यक्षदर्शी रहे होते है। accordingly इस पुस्तक में मुख्यतः मेवाड़ के ठिकानों से प्राप्त पुरालेखीय सामग्री को आधार बनाकर 16वीं शताब्दी से 18वीं शताब्दी तक के मेवाड़ के इतिहास के विभिन्न पक्षों का लेखन किया गया है। ठिकाना दस्तावेज किसी भी दृष्टि से अभिलेखागार में सुरक्षित सामग्री से कम नहीं है। also इस सामग्री का इतिहास लेखन में उपयोग करके इतिहास लेखन को प्रामाणिक बनाना आवश्यक है। इस ग्रन्थ में राजनैतिक इतिहास के साथ सामाजिक, धार्मिक, प्रशासनिक, सामन्त व उनके विशेषाधिकार, मेवाड़ की भूमि व्यवस्था व आपसी सम्बंधों को बतलाया गया है। Mewar Thikana Dastavej Sarvekshan
इस ग्रन्थ के माध्यम से इतिहासकारों का ध्यान ठिकाना दस्तावेज़ों की ओर आकृष्ट करने का प्रयास किया गया है। यदि समय रहते इनका उपयोग कर लेखन में सम्मिलित नहीं किया गया तो पुरामहत्त्व की सामग्री नष्ट हो जायेगी। पूर्व जागीरदारों के वंशज इसके महत्त्व से अपरिचित जान पड़ते हैं। so इसलिए इसे सुरक्षित एवं संरक्षित करने का प्रयास भी नहीं कर रहे। सरकार को इन्हें संकलित कर सुरक्षित करने का प्रयास किया जाना चाहिए, जिससे शोधार्थियों द्वारा इसका उपयोग किया जा सके तथा नये विषयों की जानकारी इतिहास में सम्मिलित कर उसे पुष्ट करने में मदद मिले। यही इस ग्रन्थ की उपलब्धि होगी।
SKU: n/a -
Rajpal and Sons, कहानियां
Milan Yamini
‘‘ ‘मिलन यामिनी’ में 99 कविताएँ हैं। इन्हें मैंने 33-33 के तीन भागों में विभक्त कर दिया है। पहले और तीसरे भाग में मैंने एक खास तरह के साँचे में ढली कविताएँ रखी हैं। दूसरे भाग में कोई ऐसा प्रतिबंध स्वीकार नहीं किया गया। धर्मशाला के इस मनोरम स्थान में, जहाँ एक ओर तो हिमाच्छादित धवलीधार पर्वतमाला खड़ी है और दूसरी ओर अनेक पहाड़ों, नालों और झरनों से निनादित और अभिसिंचित काँगड़ा की उर्वरा घाटी फैली है जिसकी दक्षिणी सीमा पर व्यास नदी दूर दूध की रेखा के समान दिखाई देती है, मैं अपनी वाणी पर नियंत्रण न रख सका। यही ‘मिलन यामिनी’ पूर्ण हुई है और यहीं मैंने उसके गीतों का क्रम आदि स्थापित किया एवं प्रेस कापी भी तैयार की।’’
SKU: n/a -
Vani Prakashan, उपन्यास, कहानियां
MIS TEEN WALA
मंटो फ़रिश्ता नहीं, इन्सान है। इसीलिए उसके चरित्र गुनाह करते हैं। दंगे करते हैं। न उसे किसी चरित्र से प्यार है न हमदर्दी। मंटो न पैगंबर है न उपदेशक। उसका जन्म ही कहानी कहने के लिए हुआ था। इसलिए फ़्साद की बेरहम कहानियाँ लिखते हुए भी उस का कलम पर पूरी तरह काबू रहता था। मंटो की खूबी यह भी थी की वो चुटकी बजते लिखी जाने वाली कहानियाँ भी आज उर्दू-हिन्दी अफ़साने का एक महत्व्व्पूर्ण हिस्सा बन चुकी है। यह पुस्तक पाठक को मंटो के विभिन्न रंगो से रू-ब-रु करती है।
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास
Mission Kashmir
असम के बाद वर्ष 2003 में ले.जन. एस.के. सिन्हा जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल नुयक्त हुए। अपने छह वर्ष के कार्यकाल के दौरान कश्मीर समस्या के समाधान हेतु उन्होंने अपनी क्षमता और व्यापक अनुभव के बल पर क्या कुछ किया, प्रस्तुत पुस्तक में इसका विस्तृत वर्णन है।
आतंकवाद के चलते जम्मू एवं कश्मीर में भारत की अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा करना चुनौतीपूर्ण कार्य था, अभी भी है। अपने कार्यकाल के दौरान किस तरह लेखक ने इन चुनौतियों का सामना किया, वहाँ के लोगों को विश्वास में लिया, यह एक लंबी कहानी है। उन्होनें यहाँ की राजनीति में दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी। राज्य के कई मुख्यमंत्रियों से उनका आमना-सामना हुआ। लेखक ने इनके साथ अपने संबंधों, सहयोग और विरोधाभासों का खुलकर उल्लेख किया है।
धार्मिक, ऐतिहासिक, सैन्य, आर्थिक और जातीय—कश्मीर समस्या के इन विभिन्न आयामों के बीच वहाँ एक सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करना बेहद टेढ़ी खीर था। ऐसी स्थिति में उन्होंने कश्मीर में विद्रोह, आतंकवाद और छद्म युद्ध के दुष्चक्र को समझा और जाना कि धार्मिक कट्टरता ही यहाँ उग्रवाद की मुख्य जड़ है। उन्होंने लोगों को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने का सार्थक प्रयास किया। उनके प्रयास से ही यहाँ कश्मीरियत को बल मिला। कश्मीर समस्या की वास्तविक सच्चाई और राज्य के सुरक्षा परिदृश्यों की जानकारी देती विचारप्रधान पुस्तक यह स्थापित करती है कि निस्संदेह कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, और हमेशा रहेगा।SKU: n/a -
Rajpal and Sons, ऐतिहासिक उपन्यास, कहानियां
Mission Overseas
हमारी सेना के विशेष अभियान जिनके बारे में जानना ज़रूरी है। अब तक अनदेखी खुफिया सैनिक रिपोर्टो और आंखों देखे बयानों को इस्तेमाल करते हुए पूर्व फौजी और पत्रकार सुशांत सिंह ने विदेशी धरती पर भारतीय सैनिक अभियानों का एक जीवंत इतिहास रचा है। ये भुला दिए गए अभियान मालदीव, श्रीलंका और सिएरा लियोन में चलाए गए थे। ये रोमांचक, सच्ची कहानियां भारतीय इतिहास के अब तक अनकहे रह गए एक अध्याय पर तो रोशनी डालती ही हैं, ये हर तरह की मुश्किलों का सामना करने वाले भारतीय सैनिकों की बेमिसाल बहादुरी को भी सामने लाती हैं।
SKU: n/a -
Rajpal and Sons, उपन्यास
Mister BA
आर.के. नारायण भारत के पहले ऐसे लेखक थे जिनके अंग्रेज़ी लेखन को विश्वभर में प्रसिद्धि मिली। अपनी रचनाओं के लिए रोचक कथानक चुनने और फिर उसे शालीन हास्य में पिरोने के कारण वे न जाने कितने ही पुस्तक प्रेमियों के पसंदीदा लेखक बन गए। इस उपन्यास की कहानी चंद्रन नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है जिसने बी.ए. पास कर लिया है और जिसे यह तय करना है कि जीवन में आगे क्या किया जाए। एक ओर उसके सामने अच्छी नौकरी कर अपना भविष्य संवारने का सवाल है तो दूसरी ओर अपने प्रेम को पाने की तड़प। दिलचस्प विषय के साथ ही किरदारों के जीवंत चित्रण और जगह-जगह हास्य के तड़के से यह उपन्यास बहुत रोचक बन गया है।
SKU: n/a -
Abrahamic religions (अब्राहमिक मजहब), English Books, Suggested Books, Voice of India, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Mohammed and the rise of Islam
Abrahamic religions (अब्राहमिक मजहब), English Books, Suggested Books, Voice of India, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Mohammed and the rise of Islam
Marligoliouth was a great linguist and scholar and was for a long time a professor of Arabic at the Univ. of Oxford. The spiritual equipage of Islam and Christianity is similar; their spiritual contents, both in quality and quantum, are about the same. The central piece of the two creeds is “one true God” of masculine gender who makes himself known to his believers through an equally single, favoured individual. The whole prophetic spirituality in both is mediumistic in essence. Here everything takes place through a proxy, through an intermediary. The proxy is the favoured individual, a privileged mediator…Hitherto we have looked on Hinduism through the eyes of Islam and Christianity. Let us know learn to look at these ideologies from the vantage point of Hindu spirituality- they are no more than ideologies, lacking as they are in the integrality and inwardness of true religion and spirituality. Such an exercise would also throw light on the self-destructiveness of the modern ideologies of Communism and Imperialism, inheritors of the prophetic mission or “burden”, in its secularized version, of Christianity and Islam. The perspective gained will be great corrective and will add a new liberating dimension; it will help not only India and Hinduism but the whole world.
SKU: n/a -
Gita Press, Hindi Books, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता
Mohan
श्रीकृष्ण-चित्रकथा के इस भाग में ब्रह्माजी के मोहभंग से लेकर श्रीकृष्ण के द्वारा दर्जी और माली पर कृपा तक की नौ सुन्दर लीलाओं के वर्णन के साथ उनके आकर्षक एवं बहुरंगे चित्र भी दिये गये हैं। पुस्तक में दावाग्नि-पान, गोवर्धन-पूजा, रासलीला आदि कथाओं का वर्णन इतना सरस है कि उन्हें बार-बार पढ़ने की इच्छा का पाठक संवरण नहीं कर पाता है।
SKU: n/a -
Hindi Sahitya Sadan, इतिहास, ऐतिहासिक उपन्यास
Mopla (Hindi) – Veer Savarkar
मोपला अर्थात मुझे इससे क्या यह पुस्तक केरल में हुए हिन्दू नरसंहार के ऊपर आधारित है एवं इस पुस्तक में हिंदुओं की कमज़ोरी पर ध्यान दिया गया है । हर हिन्दू को यह पुस्तक जरूर पढ़नी चाहिए और वीर सावरकर ने हिंदुओ की जिस कमज़ोरी को इस पुस्तक में बताया है उस से छुटकारा पाना चाहिए । मालाबार का भीषण रक्त पात व हिंदू वीनाओं का मार्मिक उपन्यास आधुनिक युग के महान क्रांतिकारी Vinayak Damodar Savarkar की लेखनी से लिखा मुसलमानों की मनोवृति का यथार्थ जीवन चित्रण।
SKU: n/a -
Akshaya Prakashan, Hindi Books, Suggested Books, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Mopla Vidroh-1921 (PB)
-10%Akshaya Prakashan, Hindi Books, Suggested Books, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Mopla Vidroh-1921 (PB)
इतिहास लेखन में तथ्यों को उनकी असली तसवीर के साथ प्रस्तुत करना ही इतिहास के साथ न्याय
होता हैै। स्वतंत्र भारत में भारत के विधाताओं ने आपसी सौहार्द की दुहाई देते हुऐ, भारत के इतिहास से
ऐसे प्रसंगों को निकाल दिया, जो रक्तरंजित थे या जिसमें अमानवीयता ने अपनी सारी हदें पार कर दी
थीं। ऐसे ही प्रसंगों में से एक प्रसंग मोपला विद्रोह भी था। इस विद्रोह को एक सामान्य भूस्वामी बनाम
ड्डषि-कर्मी के विवाद के रूप में कह कर उपेक्षित कर दिया गया जो कि इतिहास के साथ धोखा था।
मोपला विद्रोह मोपला उपद्रवियों द्वारा हिंदुओं के ऊपर किये गये अत्याचारों की दास्तान है।
वीभत्सता, संगठित हिंसा और नृशंसता को देखते हुऐ, विद्रोहियों के द्वारा किया गया यह हिंसक ड्डत्य
मालाबार के इतिहास में अभूतपर्व है।
लेखक स्वर्गीय सी. गोपालन नायर ने इस पुस्तक में मूलतः अखबारों में प्रकाशित खबरों तथा कुछ
सरकारी दस्तावेजों का हवाला दिया है, जो उन्हें उपलब्ध हो पाये। लेखक ने तथ्यों और साक्ष्यों को
सामने रख कर सत्य को उद्घाटित किया है, जो मोपला विद्रोह के यथार्थ को स्पष्ट कर देता है।“It would be well if Mr. Gandhi could be taken into Malabar to see with his own eyes the ghastly horrors which have been created by the preaching of himself and his “loved brothers” Muhammad and Shaukat Ali…How does Mr. Gandhi like the Mopla spirit as shown by one of the prisoners in the Hospital, who was dying from the results of asphyxiation? He asked the surgeon, if he was going to die, and the Surgeon answered that he feared he would not recover. “Well, I’m glad I killed fourteen infidels,” said the Brave, God-fearing Mopla, whom Gandhi so much admires, who “are fighting for what they consider as Religion, and in a manner, they consider as religious.”
Annie Besant
(New India, 29 November 1921)SKU: n/a -
English Books, Garuda Prakashan, इतिहास, ऐतिहासिक उपन्यास
Moplah (English)
The Moplah is translated in English by Manjula Tekal. Authored by the great scholar, poet, writer extraordinaire and eminent historian Swatantryaveer Vinayak Damodar Savarkar. The Moplah is a story of how Hindus were deceived by their delusional leaders.
SKU: n/a -
English Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Motivating Thoughts Of Bhagat Singh (PB)
-17%English Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Motivating Thoughts Of Bhagat Singh (PB)
Motivating Thoughts Of Bhagat Singh
A beacon of inspiration and a founding member of the Hindustan Socialist Republican Association, Bhagat Singh played a pivotal role in shaping the course of the Indian Independence Movement. His indomitable spirit and the resounding catch phrase “Inquilab zindabad” (Long live the revolution) became emblematic of the struggle for a free India.
Shaheed Bhagat Singh remains an enduring symbol of unwavering courage and dedication to the cause of liberty. His words continue to resonate with the spirit of patriotism and determination in the hearts of millions.In this book, we present a collection of Shaheed Bhagat Singh’s powerful thoughts, translated Into English. These inspiring thoughts serve as a testament to his vision and unwavering commitment to the nation’s freedom struggle. As we remember the life and sacrifice of this remarkable revolutionary, may these thoughts inspire readers to cherish and protect the hard-earned Independence of our great nation.
SKU: n/a