Rajasthani Granthagar
Showing 73–96 of 103 results
-
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, अन्य कथेतर साहित्य, इतिहास
Rajasthan Ka Samriddh Lok Sahitya
-10%Hindi Books, Rajasthani Granthagar, अन्य कथेतर साहित्य, इतिहासRajasthan Ka Samriddh Lok Sahitya
राजस्थान का समृद्ध लोक साहित्य :
गांवों में सहकार की भावना को सतत रूप से जिंदा रखने के लिए भी ‘राम-भणत’ सहायक तत्व है। सहकार भाव को सार्थक करने वाली परंपरा का नाम है ‘ल्हास’। उल्लास से ही ल्हास शब्द बना है। ल्हास ऐसे सामूहिक श्रम का नाम है, जो दूसरे की मदद के लिए निशुल्क किया जाता है। गांवों में किसी के घर में गमी हो जाए, कोई लंबी बीमारी हो जाए, ऐसी स्थिति में गांव के चारपांच मौजीज व्यक्ति अपनी ओर से पहल करके पूरे गांव से उस परिवार की मदद के लिए गुहार लगाते हैं तथा प्रत्येक घर से एक-एक आदमी निशुल्क उस जरूरतमंद के खेत में काम करने नियत दिवस पर आता है। पूरे गांव के सामूहिक श्रम और उसके पीछे सहयोग की पवित्र भावना के कारण लोग खूब मेहनत से काम करते हैं। अपनी ओर से अपने मन से किसी के सहयोगार्थ उल्लास के साथ किया जाने वाला यह सामूहिक श्रम ‘ल्हास’ कहलाता है। ल्हास आदि के समय गांव के सभी भणत गायक एक खेत में होते हैं। उस दिन सबकी कला एवं कंठ की परीक्षा होती है।SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास
Rajasthan ke Aitihasik Durlabh Granthon ka Anushilan
राजस्थान के एतिहासिक दुलर्भ ग्रंथों का अनुशीलन राजस्थान का इतिहास यहां के विशिष्ठ साहित्य, संस्कृति, कला और रोमांचकारी राजनीतिक घटनाओं के फलस्वरूप् विश्वविख्यात रहा। यही कारण है कि यहाँ के आधारभूत स्त्रोतों की खोज, सर्वेक्षण और इतिहास लेखन हेतु विदेशी विद्वान आकृष्ट हुए और आज भी शोध कार्य जारी है। राजस्थान की प्राचीन कला-राशि हस्तलिखित ग्रंथो, पटटे-परवानों, पुरालेखीय बहियों और शिलालेखों के रूप में यत्र-तत्र बिखरी हुई प्राप्त होती है। इसके अध्ययन हेतु खोज, सर्वेक्षण, परिक्षण, सम्पादन किये जाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लेखक ने हजारों हस्तलिखित ग्रंथो (राजस्थानी) का न केवल खोजन का कार्य किया बल्कि ग्रंथो के सर्वेक्षण, परिक्षण और अनेक दुर्लभ ग्रंथो का सम्पादन के साथ ही इतिहास लेखन को नूतन आयाम दिये है। प्रस्तुत पुस्तक में लेखक के 40 वर्ष की अनवरत शोध साधना के परिणामस्वरूप प्रकाशित 72 पुस्तकों का विवेचन संजोया गया है, जिससे मेवाड, मारवाड़, जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर आदि राज्यों के इतिहास सम्बन्धी आधारभूत स्त्रोत, विभिन्न जातियों, योद्धाओं के साथ ही भक्ति-साहित्य तथा राजस्थानी भाषा साहित्य पर जहां सर्वथा नया प्रकाश पड़ा है वही राजस्थान के राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक इतिहास सम्बन्धी अनेक तथ्य प्रकट हुए है। प्राचीन आयुर्वेद प्रणाली और ज्योतिष विद्या के बारे में महत्वपूर्ण सूत्र उजागर हुए है। पुस्तक इतिहास अनुशीलन के साथ ही राजस्थानी भाषा साहित्य की दृष्टि से उपयोग सिद्ध होगी।
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, अन्य कथेतर साहित्य, इतिहास
Rajasthan Ke Pramukh Katha Geet
राजस्थान के प्रमुख कथा गीत : लोक संस्कृति में निहित हर विधा लोक की अपनी समय की देन है। इसलिए उसमें काव्यानुसाशन, शास्त्रीयता या छन्दोबद्धता ढूंढना व्यर्थ है। हवा के झोंकों की तरह इनकी अपनी गति व खुशबू है। फिर किसी भी प्रकार की शास्त्रीस अनुशासन की कैद से मुक्त इनका अपना अस्तित्व है। इन्हीं में से एक अनूठी लोक विधा है ‘लोक गाथा’ (Balled)
लोक गाथाएं लोक गीतों का ही एक प्रकार है जो परम्परा, शौर्य, धर्म, संस्कारों और संस्कृति को समेटे हुए हैं। पड्डश्री डाॅ. सीताराम लालस ने लोक गाथा शब्द को अंग्रेजी शब्द Balled का रूपान्तरण माना है। इस हेतु डाॅ. लालस ने डाॅ. श्री कृष्णदेवराय उपाध्याय का हवाला भी दिया है।
Balled की उत्पति लेटिन शब्द Ballure से मानी गई है। ठंससनतम का मूल अर्थ नाचना होता है। राॅबर्ट ग्रेम्स के अनुसार बेलेड में संगीत व नृत्य दोनों की प्रधानता होती है। डाॅ. मरे के अंग्रेजी शब्द कोश में बेलेड का अर्थ ऐसी उतेजना पूर्ण व स्पूर्तिदायक कविता, जिसमें कोई लोकप्रिय आख्यान का सजीव वर्णन हो दिया है। संसार की लगभग सभी भाषाओं में लोकगाथा जैसी विधाएं किसी न किसी रूप में मिलती हैं। अंग्रेजी के The Best of Robinhood से राजस्थानी के ढोला-मारू तक लोक गाथाएं सदियों से जनप्रिय विधा के रूप में आमजन की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती आई हैं। विचार करने पर लोक-गाथा लोक गीत व लोक नाट्य का मिश्रण प्रतीत होता है, जिसमें किसी ऐतिहासिक, आख्यानिक, लौकिक या भक्तिपरक धार्मिक घटना की कलापूर्ण अभिव्यक्ति होती है।
किसी जमाने में चैपालों की शोभा रही लोक गाथाएं व़ातपोसी के रूप में लोगों के मनोरंजन का प्रमुख साधन थी। ‘पाबूजी की पड़’ से लेकर ‘मूमल’ की दर्द भरी कथा या ‘बगड़ावतों’ की उदारता सभी कुछ लोक गाथाओं में समाहित था, जिनमें गायन, दृश्य या नाट्य का सहारा अभिव्यक्ति हेतु लिया जाता था। व़ातपोसी के कलाकार इन लोक गाथाओं की सजीव अभिव्यक्ति के लिए पाबूजी की पड़ के समान चित्रपट का प्रयोग भी करते हैं अन्यथा सभी तरह की दृश्यावली को सजीव करने के लिए ये कलाकार एकाभिनय यानि मोनोएक्टिंग तथा मिमिक्री तक का सहारा लेकर उसे मनोरंजक और सजीव बना देते हैं। इनका विडियो रिकाॅर्डिंग भी पड्डभूषण श्री कोमल कोठारी ने स्पायन संस्थान में किया था, जो वहां अब भी उपलब्ध है।
राजस्थानी व हिंदी के विद्वान लेखक श्री कैलासदांन लालस ने काफी मेहनत से राजस्थानी लोक गाथाओं का विवेचना ही नहीं की बल्कि लोक गाथाओं का तर्कसंगत वर्गीकरण भी किया। इस प्रकार ‘राजस्थानी के प्रमुख कथा गीत’ शीर्षक से निबंध माला राजस्थानी के इतिहास संस्कृति व साहित्य पर शोध के विद्यार्थियों व जन-जन के लिए बहुत ही उपयोगी पुस्तक बनेगी। इसके प्रकाशन से सभी लाभान्वित होंगे।
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास
Rajasthan Ki Aitihasik Prashastiyan Aur Tamrapatra
राजस्थान की ऐतिहासिक प्रशस्तियाँ और ताम्रपत्र : इतिहास सृजन में पुरातात्त्विक महत्व की सामग्री में अभिलेखों का विशिष्ट महत्व है। पुरा अभिलेख से सामान्य आशय है कि किसी पुरानी वस्तु पर उत्कीर्ण लेख। ये पाषाण से लेकर किसी भी पात्र या धातुपत्र पर उत्कीर्ण होते है। स्थायित्व इनका गुण है, जैसा कि अशोक के दूसरे अभिलेख में कहा गया है- चिलथितिका च होतलीत्। प्रामाणिक ऐतिहासिक स्त्रोत के रूप में प्रशस्तियों और शिलालेखों, पट्ठों-परवानों, राजाज्ञाओं का महत्व प्राचीनकाल से ही सर्वविदित रहा है। ये वे स्रोत हैं जो किसी काल, देश-प्रदेश के निर्धारण से लेकर भाषा और उसकी लिपि तथा क्षेत्र विशेष में प्रचलित शब्दों और परम्पराओं, रीतियों-नीतियों पर भी प्रकाश डालते हैं। इन स्रोतों को लिखित साक्ष्य के रूप में स्वीकारा गया है। ये स्रोत बहुधा प्रामाणिक सिद्ध होते हैं और किंवदन्तियों की अपेक्षा खरे उतरते हैं। राजस्थान के इतिहास लेखन में इनका योगदान सर्वविदित है किन्तु यह भी सच है कि अधिकांश संस्कृत और अन्य भाषायी प्रशस्तियों का अनुवाद नहीं हुआ और तामपत्रों का सारांशा सामने नहीं आया। आज भी अधिकांश शोधार्थियों की निर्भरता मूलस्रोत की अपेक्षा द्वितीय स्तरीय स्रोत पर ही रहीं है। पूर्व में इतिहासकारों ने जिस किसी साक्ष्य को प्रस्तुत किया, उसे ही साक्ष्य या सन्दर्भ मानकर उद्धृत कर दिया जाता है । कई बार शोधार्थी सन्दभों के प्रयोजन से साक्ष्यों के लिए भटकते रहतें हैं। प्रस्तुत पुस्तक उक्त अभाव की पूर्ति की दिशा में एक सशक्त पहल है। इसमें मेवाड़ की पूर्वमध्यकालीन, मध्यकालीन प्रशस्तियों के प्रामाणिक मूल पाठ के साथ ही उनका अनुवाद दिया गया है। इसी में नवज्ञात अनेक अभिलेखों और ताम्रपत्रों के मूलपाठ तथा उनके सारांश को सम्मिलित किया गया है।
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास
Rajasthani Lok Jeevan Ar Sugan Parampara
राजस्थानी लोक जीवन अर सुगन परम्परा
surely राजस्थान री लोक संस्कृति अर परम्परा लूंठी ने अनुठी है। अठै री जिया- जूण नै आप जितरी जाणन री खैचल करौला, उत्तौ ही इणरौ नूवों रूप दीठमान हुवतौ रैसी, न्यारी-न्यारी परम्परावां में ‘सुगन-विचार’ री जकी रीत अर दीठ है वां घणी जूनी अर लोक री चावी अर महताऊ परम्परा है। also ‘सुगन- विचार’ फगत अंक विश्वास, आस्था या परम्परा ई नीं ओ ओक लोक-विग्यान है जिणने आधार बणा र ई लोक मांय, यात्रा, मुहुरत, सुभ-असुभ, फळा-फळ तौ बरसात अर खेती रौ ग्यान करिजतौ, पण जोग दुजोग सूं आ विद्या अर इणनै जाणन वाळा सँ अलोप हुवता जा रैया है, इण पौथी मांय इणी’ज लोक विग्यान री परम्परा, साहित्य अर अनाण, परिणाम माथै विरोळ करीजी है, सागै ई सुगनां री महत्ता, लोक री जरूत, परियावरण संतुलन अर आज रै बगत में ‘सुगन विचार’ री ठौड़ रौ अध्ययन करिज्यौ है। Rajasthani Lok Jeevan Ar Sugan Parampara
all in all पौथी ने छह अध्यायां मांय बांट’र न्यारां-न्यारां बिन्दुवां नै लैय’र लोक में ‘सुगन- विचार’ बाबत बात करीजी है। लोक रै अरथ, तत्व अर मानस सूं बात सरू कर आधुनिक जुग मांय सुगनां री प्रासंगिकता बतावण तांई रौ प्रयास करियौ। पौथी में लोक-गीतां, साहित्य, बातां, दोहा, छंदा, ख्यातां में आयां, सुगनां रा प्रसंग, उणरा प्रभाव अर सुगन समझण-बूझण री मैतव नै बताया है। Rajasthani Lok Jeevan Ar Sugan Parampara
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास
Rajasthani Virasat Ka Vaibhav
राजस्थानी विरासत का वैभव
राजस्थानी लेखन की अलग-अलग विधाओं में लिखते-पढ़ते बहुत से रचनाकारों को पिछले वर्षों में हुए अच्छे सृजन के मुकाबले अगर आलोचना का पक्ष कुछ कमजोर नजर आता है तो इस पर अफसोस करने की बजाय उसके कारणों को जानने-समझने का प्रयास अवश्य करना चाहिए। also अपने बहुविध रचनाकर्म में कविता को चित्त के अधिक करीब पाने के बावजूद अन्य विधाओं के साथ मेरा वैसा ही आत्मीय रिश्ता रहा है। Rajasthani Virasat Ka Vaibhav
हर रचना अनुभव की पुनर्रचना का पर्याय मानी जाती है, लेकिन अपने तंई उस संवेदन को पूरी सघनता के साथ व्यक्त करना रचना की अपनी जरूरत होती है। कविता में अक्सर चीजों के साथ हमारे रिश्ते बदल जाते हैं। यह बदला हुआ रिश्ता हमें उनके और करीब ले जाता है। so यही प्रयत्न कविता को दूसरी विधाओं से अलग करता है। यह काव्यानुभव जितना व्यंजित होकर असर पैदा करता है, उतना मुखर होकर नहीं। इस सर्जनात्मक अभिव्यक्ति के लिए मेरा मन अपनी मातृभाषा राजस्थानी में अधिक रमता है। यद्यपि अभिव्यक्ति के बतौर हिन्दी और राजस्थानी दोनों मेरे लिए उतनी ही सहज और आत्मीय हैं और दोनों में समानान्तर रचनाकर्म जारी रखते हुए मुझे कभी कोई दुविधा नहीं होती।
Rajasthani Virasat Ka Vaibhav
संसार की किसी भाषा के साहित्य की उसके पिछले- अगले या मौजूदा समय की दूसरी साहित्य विधाओं के साथ कोई प्रतिस्पर्धा या तुलना नहीं हो सकती और न यह करना उचित ही है। all in all प्रत्येक भाषा और साहित्य का अपना विकासक्रम है, उसकी अपनी कठिनाइयां हैं और उनसे उबरने के उपाय भी उन्हीं को खोजने हैं। लोक-भाषा जन-अभिव्यक्ति का आधार होती है।
प्रत्येक जन-समुदाय अपने ऐतिहासिक विकासक्रम में जो भाषा अर्जित और विकसित करता है, in the same way वही उसके सर्जनात्मक विकास की सारी संभावनाएं खोलती है। उसकी उपेक्षा करके कोई माध्यम जनता के साथ सार्थक संवाद कायम नहीं कर सकता। इस आधारभूत सत्य के साथ ही लोक- भाषाओं को अपनी ऊर्जा को बचाकर रखना है। साहित्य का काम अपने उसी लोक-जीवन के मनोबल को बचाये रखना है। in fact दरअसल भाषा, साहित्य और संवाद के यही वे सूत्र हैं, जिन्हें जान-समझ कर ही शायद हम किसी नये सार्थक सृजन की कल्पना कर पाएं।
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास
Rajputane Ka Prachin Itihas
राजपूताने का प्राचीन इतिहास : सुप्रसिद्ध इतिहासवेत्ता पं. गौरीशंकर हीराचन्द ओझा का ‘राजपूताने का इतिहास’ राजस्थान के इतिहास की दृष्टि से एक अनुपम ग्रन्थ है। इसमें ओझाजी ने राजपूताना नाम, उसका भूगोल, राजपूत शब्द की व्याख्या तो की ही है, प्राचीन भारतीय राजवशों से राजपूताना के सम्बन्धों का विवेचन कर ग्रन्थ के महत्त्व को द्विगुणित कर दिया हैं। मराठों, अंगे्रजों आदि से सम्बन्धों का विस्तृत विवेचन भी प्रस्तुत ग्रन्थ में विद्यमान हैं। ग्रन्थ का परिशिष्ट इसलिए अत्यन्त ही महत्त्वपूर्ण है कि इसमें क्षत्रियों के नामों के साथ लगे हुए ‘सिंह’ शब्द का युगयुगीन विवेचन प्रस्तुत किया गया है। पं. गौरीशंकर हीराचन्द ओझा का अत्यन्त प्रसिद्ध आलेख ‘क्षत्रियों के गौत्र’ भी परिशिष्ट में समाहित हैं। वर्तमान राजस्थान के प्राचीन राजवंशों के इतिहास के साथ ही प्रस्तुत ग्रन्थ में ओझाजी ने प्राचीन भारतीय राजवंशों-मौर्य, गुप्त,हर्ष आदि तथा मध्यकालीन सुल्तानों व मराठों व अंगे्रजों से राजस्थान के सम्बन्धों का विवेचन कर भावी शोधकर्ताओं का मार्ग प्रशस्त कर दिया है; अपने विवरण में ओझाजी ने नाग, यौधेय, तंवर, दहिया, डोडिया, गोड़ आदि राजवंशों का विवरण प्रस्तुत कर ग्रन्थ के महत्त्व में श्रीवृद्धि कर दी। प्रस्तुत ग्रन्थ राजस्थान के इतिहास का एक अद्वितीय ग्रन्थ है जो गहन गंभीर अध्येताओं तथा इतिहास के सामान्य जिज्ञासुओं के लिए समान रूप से सहेज कर रखने योग्य सिद्ध होगा।
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास, राजनीति, पत्रकारिता और समाजशास्त्र
Rashtriya Aandolan Mein Hindi Press Ki Bhumika
-10%Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास, राजनीति, पत्रकारिता और समाजशास्त्रRashtriya Aandolan Mein Hindi Press Ki Bhumika
राष्ट्रीय आंदोलन में हिन्दी प्रेस की भूमिका
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में जन-चेतना के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हिन्दी प्रेस एवं अनेक पत्र-पत्रिकाओं की हैं। मानव जीवन के विकास की प्रक्रिया में पत्र-पत्रिकाएँ सहायक रही हैं। भारतीय बुद्धिजीवियों ने जागरूकता के लिए अनेक पत्र-पत्रिकाओं को एक साधन के रूप में प्रयोग करने का प्रयास किया। Rashtriya Aandolan Hindi Press
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन को आगे बढ़ाने में बुद्धिजीवियों को इन पत्र-पत्रिकाओं से मदद मिल रही थी। राष्ट्रीय आन्दोलन के समय महिलाओं के द्वारा निकाले जा रहे पत्र-पत्रिकाओं का राष्ट्रीय आन्दोलन में भूमिका एवं सामाजिक समस्याओं आदि का वर्णन किया गया है।
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Rashtriya Itihas Mein Rathore
-10%Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Rashtriya Itihas Mein Rathore
राष्ट्रीय इतिहास में राठौड़
जंग जीत्या केई जबर, ज्यांरी हुवे न किणसूं हौड़।
भागा न कोई भिड़ंत में, जीणसूं रणबंका राठौड़।।
कवि की इन पंक्तियों से राठौड़ों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के ऐतिहासिक महत्व का सहज रूप से ही अनुमान लगाया जा सकता है। शौर्य व बल प्रताप के धनी राठौड़ शासकों के राष्ट्रीय इतिहास में महत्व के बहुआयामी अध्ययन हेतु महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केन्द्र की ओर से 24वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी 6-7 अक्टूबर 2018 को आयोजित की गई थी। Rashtriya Itihas Mein Rathoreयह राष्ट्रीय संगोष्ठी महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केन्द्र और भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई जिसका विषय “राठौड़ शासकों का भारतीय इतिहास में ऐतिहासिक महत्त्व” है। so इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य मारवाड़ के राठौड़ शासकों का भारत के राष्ट्रीय इतिहास में जो ऐतिहासिक महत्व एवं योगदान है उसे अधिकाधिक प्रकाश में लाना है। surely राठौड़ शासकों का राष्ट्रीय स्तर पर राजनैतिक इतिहास में तो महत्त्वपूर्ण स्थान रहा ही, साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है, जिन पर अभी तक विस्तृत रूप से अध्ययन का अभाव है।
Rashtriya Itihas Mein Rathore
also ऐसे क्षेत्र है – सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, प्रशासनिक, आर्थिक, कला, साहित्य, स्थापत्य, जन कल्याणकारी कार्य, जल प्रबंधन व्यवस्था, पर्यावरण, व्यापार वाणिज्य, उद्योग धंधे, कृषि, भूमि सुधार, अकाल, सिंचाई की व्यवस्थाएँ इत्यादि अनेकोनक विषय है जिन पर अधिकाधिक शोध की आवश्यकता है। अतः इन विषयों पर शोध कार्यों को प्रोत्साहित कर उन्हें इतिहास जगत के पटल पर रखकर राठौड़ शासकों के राष्ट्रीय इतिहास में महत्त्व को उजागर करना ही इस संगोष्ठी का उद्देश्य है।
देश के ख्याति प्राप्त इतिहासज्ञों, विद्वानों व शोधार्थियों ने इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में अपने शोधपरक पत्रों का वाचन कर भारतीय इतिहास में राठौड़ शासकों के सर्वांगीण ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। all in all इस विषय विशेष से संबंधित महत्त्वपूर्ण शोध पत्रों की प्रस्तुति से अनेक नवीन जानकारियाँ इतिहास में दर्ज हुई जो हमारे आने वाले इतिहास का मार्ग प्रशस्त करेगी।
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास
Saanjh ke Deep
साँझ के दीप : वृद्धावस्था मानव जीवन का अंतिम सत्य है, जीवन का यह पड़ाव अनेक सीखों-अनुभवों-उपदेशों से युक्त एक चलती-फिरती पाठशाला है। वह परिवार सचमुच भाग्यशाली हैं, जिन पर वृद्धों की छत्र-छाया है, लेकिन वर्तमान में क्या यही सत्य है।
कड़वी सच्चाई तो यही है कि परिवार-समाज की यह महत्वपूर्ण इकाई आज हाशिए पर रहने को मजबूर हो चुकी है। यत्र-तत्र-सर्वत्र ऐसे अनेकों दृष्टांत देखने को मिल ही जाते हैं, जो मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाले होते हैं।
प्रस्तुत कहानी संग्रह में सम्मिलित प्रत्येक कहानी एक नया संदेश देती हुई नजर आती है। जीवन की कड़वी सच्चाई को उजागर करती यह कहानियाँ कई बार उन बच्चों को प्रायश्चित करवाती नजर आती हैं, जिन्होंने वृद्ध माँ-बाप को जीवन के अंतिम मोड़ पर घर से बेघर कर दिया हो, तो कहीं पर अपने स्वाभिमान को बचाए रखने के लिए दृढ़ वृद्धजन, कहीं पर अंतिम साँस ले रहे माँ-बाप की जुबाँ पर औलाद का नाम, कहीं पर जैसी करनी वैसी भरनी की कहावत को चरितार्थ किया गया है। कहीं समाज की दृष्टि में कम पढ़े-लिखे माँ-बाप, किन्तु उनकी सीख आज के तथाकथित बुद्धिजीवियों से उत्तम दर्ज की दिखलाई पड़ती है, तो कहीं वृद्ध हो चुके पति-पत्नी के बीच के मनोविज्ञान को दर्शाया गया है।
कुछ कहानियों को पढ़ कर लगता है कि परिस्थितियाँ कितनी ही विपरीत भले ही हो जाएं, लेकिन अंतिम क्षण तक हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। ‘अप्प दीपो भवः’ के सिद्धान्त पर चल कर वह स्वयं के जीवन में तो प्रकाश भर ही रहे हैं, अपितु अन्य के जीवन को भी आलोढ़ित कर रहे हैं।SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास, राजनीति, पत्रकारिता और समाजशास्त्र
Sampurn Chanakya Neeti
-10%Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास, राजनीति, पत्रकारिता और समाजशास्त्रSampurn Chanakya Neeti
सम्पूर्ण चाणक्य नीति : चाणक्य – भारतीय इतिहास के एक युग पुरुष ! असंभव को संभव कर दिखाने वाले ऐसे शास्त्रविहीन योद्धा, जिन्होनें अपनी नीतियों के बल पर ही भारत के इतिहास को एक सुनहरा मोड़ दिया। समाज, राजनीति, धर्म और कर्म का खुला विवेचन किया है, चाणक्य ने इन नीतियों में, ये नीतियां जीवन की अंधेरी राहों में सूर्य किरणों सा मार्गदर्शन करती हैं। जीवन की अति गूढ़तम गुत्थिओं को सुलझाने वाली सुस्पष्ट नीतियों की अभूतयपूर्व प्रस्तुति।
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास, ऐतिहासिक नगर, सभ्यता और संस्कृति
Sanskratik Rajasthan
सांस्कृतिक राजस्थान
रानी लक्ष्मीकुमारी चुण्डावत की कहानियों में जिस प्रकार राजस्थान की आत्मा का असली चित्र उभर कर सामने आता है उसी प्रकार उनके निबन्धों में राजस्थानी संस्कृति के हृदयस्पर्शी शब्द चित्र समाहित है। accordingly ‘सांस्कृतिक राजस्थान’ अनुभव के ठोस सत्य के आधार पर लिखी गई पुस्तक है, जैसा कि स्वयं लेखिका ने स्पष्ट किया है “जो कुछ लिखा है उसका बहुत कुछ हिस्सा मेरा देखा हुआ है। मैं उसमें से गुजरी हूँ। बहुत बड़ा हिस्सा वह है जो मेरे परिजनों के अपने अनुभव है, बाकी का हिस्सा वह है जो हमें बचपन में शिक्षा के आधार पर सिखाया गया, समझाया गया।” Sanskratik Rajasthan Laxmi Kumari (Cultural Rajasthan)
प्रस्तुत ग्रंथ की एक अन्य उल्लेखनीय विशेषता है लेखिका रानी लक्ष्मीकुमारी चुण्डावत का निष्पक्ष लेखन “बिना लाग-लपेट के पक्षपातहीन होकर सत्य के रूप में लिखा है और तथ्यों को तथ्य की भांति।” ठोस आधार और निष्पक्ष भाव से लिखे गये ‘सांस्कृतिक राजस्थान’ के हमारे त्यौहार, रजवाड़ी गीत, बात और बात कहने की कला, सांस्कृतिक धरोहर, हमारे आमोद-प्रमोद, लोकगीत मानव जीवन में अमृत के समान तथा राजस्थान की समन्वित संस्कृति, निबन्ध नवीन शोध जैसे प्रभावशाली है।
रानी लक्ष्मी कुमारी चुण्डावत की ये पुस्तकें राजस्थान तथा राजस्थानी की कहानियाँ, कथाएँ, बातां, कला, संस्कृति व परम्परा को जानने का एक सुगम स्रोत हैं। राजस्थान में ‘बात’ (कहानी) कहने की अपनी शैली है। वह शैली अनूठी है और परम्पराओं से परिपूर्ण है।
भारत में राजस्थान रो जो महत्वपूर्ण स्थान है वस्यो ही स्थान भारतीय भासावां में राजस्थानी भाषा रो है। as well as राजस्थानी रा एक एक सबद रे लारे एक एक रणखेत बोले, पीढियां रो पराकरम झांके। राजस्थानी भासा राजस्थान री धरती अर इतिहास री तरै हीज सबळ नै क्षमतावान है। लक्ष्मीकुमारी चूण्डावत री कहाणियां री अेक खास घसक आ क उणां मे राजस्थान रै कण कण री आतमा पलका मारै।
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, संतों का जीवन चरित व वाणियां
Sant Sukhramdas
संत सुखरामदास : व्यक्तित्व एवं कृतित्व : जिसने सत् रूपी परमतत्त्व को अनुभूति कर ली एवं जो अपने लौकिक स्वरूप तथा व्यक्तित्व से ऊपर उठकर उस परमात्मा से तद्गूप हो गया है, ऐसा आदर्श एवं मर्यादामय व्यक्ति संत कहलाने का अधिकारी है। राजस्थान प्रदेश में ऐसे महापुरुषों एवं संतों की समृद्ध परम्परा है। ऐसे संतों की दृष्टि में परमात्मत्तत्व एवं जीवतत्त्व अविच्छेद्य है। अपनी वृत्ति को बहिर्मुखी से अन्तर्मुखी करने में सक्षम ऐसे राजस्थानी संतों की परम्परा में स्वनामधन्य संत श्री सुखरामदास जी नाम आदर के साथ लिया जाता है। डॉ. वीणा जाजड़ा ने अनथक परिश्रम करके संत श्री की कीर्तिस्तंभ कृति ‘अणभैवाणी’ का इस शोध ग्रंथ में विशद् सर्वांगीण एवं सम्यक् विवेचन किया है। डॉ. जाजड़ा ने इस ग्रंथ में यह सोदाहरण प्रमाणित किया है कि संत शिरोमणि सुखरामदासजी सामाजिक सरोकारों के लब्ध प्रतिष्ठ संत कवि हैं। आपने युगीन एवं समसामयिक सामाजिक धार्मिक विद्रूपताओं एवं विसंगतियों का काव्य के माध्यम से विरोध कर कबीर को भांति अपना समाज सुधारक का दायित्व-निर्वाह किया है। संत सुखरामदास जी ने बाह्याडंबरों को हेय ठहराकर स्वानुभूति एवं सदाचार की श्रेष्ठता पर बल दिया। आपके प्रदेय को राजस्थानी और हिन्दी साहित्य में कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
भविष्य में संत-साहित्य पर शोध-कार्य करने वाले अनुसंधित्सुओं के लिए यह ग्रंथ मार्गदर्शक स्वरूप सिद्ध होगा।SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास, ऐतिहासिक नगर, सभ्यता और संस्कृति
Satrangi Sanskriti
सतरंगी संस्कृति (राजस्थानी निबंध संग्रै)
accordingly ‘सतरंगी संस्कृति’ सिरैनाम वाळो ओ निबंध संग्रै सुधी समालोचक संग्राम सिंह सोढा रै ऊंडै अनुभव, गहन चिंतन, सतत स्वाध्याय अर सोझीवान दीठ सूं गूंथीज्योड़ो इसो गुण – गजरो जिणमें न्यारी-न्यारी भांत रा 13 निकेवळा सुमनां री सोरम सुधी – पाठक रै अंतस में आणंद उपजावै। आपरी मायड़ भाषा सं अणहद हेत राखणियां कवि, निबंधकार अर समालोचक श्री सोढा बडी खामचाई सूं भाषा, साहित्य, संस्कृति, लोक, परंपरा, विकास, वैभव अर अणगिण उदाहरणां सूं आपरी बात नै पुख्ताऊ अंजाम देवै। Satrangi Sanskriti
निबंध-संग्रै री विषै सामग्री इण बात री साख भरै कै रचनाकार आपरै लोक अर साहित्य री वाचिक परंपरा सूं गैरो जुड़ाव राखै। निबंधकार आपरी हरेक थापना नैं किणी न किणी, लोकप्रसिद्ध कैबत या दूहै सूं प्रमाणित करै। श्री सोढा आछी तरियां जाणै कै राजस्थानी साहित्यकारां उत्कृष्ट रै अभिनंदन अर निकृष्ट रै निंदण री आखड़ी पाळी है। इण साहित्य रौ प्रयोजन अकदम साफ रैयो है कै जको स्वतंत्रता से पुजारी है, स्वाभिमानी है, नीति- न्याय रो पखधर है, अनीति अर अन्याय रो विरोधी धरम रो रखवाळो है, उणरी सोभा सवाई हुणी चाईजै।
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें, इतिहास
Shri Karni Mata Ke Chamatkar
-15%Hindi Books, Rajasthani Granthagar, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें, इतिहासShri Karni Mata Ke Chamatkar
श्री करणी माता के चमत्कार
हिन्दू धर्म की यह मान्यता है कि जब-जब धर्म एवं संस्कृति पर संकट आता है तब तब पृथ्वी पर देवी-देवता का अवतरण होता है। मां पार्वती (सती) के वचनानुसार चारण जाति में प्राचीनकाल से वर्तमान तक अनेक देवियों में अवतार लिये है जिसकी एक विस्तृत श्रृंखला है। Karni Mata Ke Chamatkar
चारण जाति ने अवतरित होने वाली देवियों में also श्री बांकल मां, श्री आवड मां, श्री खोडियार मां, श्री गूली मां, श्री होल मां, श्री आशी (आछी) मां, श्री सेसी (छेछी) मां, श्री रूपली मां, श्री बिरवड़ मां, श्री पीठड मां, श्री अम्बाजी, श्री देवल मां सिढ़ायच, श्री लाल बाई मां, श्री फूल बाई मां, श्री देवल मां मीसण, श्री करणी मां, श्री केसर मां, श्री गैदा मां, श्री सिद्धि मां, श्री गुलाल मां, श्री मोगल मां, श्री सैणल मां, श्री कामेही मां, श्री चापल मां, श्री नागबाई मां, श्री राजल मां, श्री गीगाई मां, श्री चन्दू मां, श्री बहुचरा मां, श्री बूट मां, श्री बलाल मां, श्री हरिया मां, श्री देवनगा मां, श्री इन्द्र मां, श्री सायर मां, श्री लूंग मां, श्री सोनल मां, आदि प्रमुख है।
इन सभी देवियों के प्रति आज भी जन-मानस में गहरी श्रद्धा व आस्था हैं। all in all इनके भव्य मन्दिर बने हुए है जहां लक्खी मेले भरे भरे जाते है। श्री करणी माता जन्म से लेकर ज्योर्तिलीन होने तक के इतिहास का वर्णन किया है। मातेश्वरी श्री करणी माता का ज्योर्तिलीन के बाद का भी बहुत चामत्कारिक इतिहास रहा है।
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास
Shri Nathdwara Jagir ka Itihas
श्री नाथद्वारा जागीर का इतिहास :
आचार्य वल्लभ द्वारा प्रदत्त शुद्धादैत दर्शन के तहत पुष्टि सेवा को आराध्य प्रभु श्रीनाथजी के माध्यम से जनसामान्य तक पहुंचाने का कार्य मेवाड़ में महाराण राजसिंह के शासन काल में श्रीनाथद्वारा जागीर से आरम्भ हुआ।
मेवाड़ रियासत सहित अन्य रियासतों ने प्रभु श्रीनाथजी की सेवार्थ यहां के तिलकायतों को समय-समय पर जागीर के रूप में अनेक गांव भेंट किये। शनैः शनैः श्रीनाथद्वारा एक समृद्ध जागीर के रूप में विकसित हुआ ही साथ सगुण भक्ति परम्परा के अनुयायी वैष्णवों का प्रमुख तीर्थ स्थल भी बन गया।
पुस्तक में श्रीनाथद्वारा में मेवाड़ व ब्रज की संस्कृति के समन्वय से निर्मित नवीन समावेशी मिश्रित संस्कृति के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए श्रीनाथद्वारा के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व प्रशासनिक आयामों का विस्तार से विवेचन पुस्तक ‘श्रीनाथद्वारा जागीर का इतिहास’ में प्रस्तुत किया गया है।SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास, ऐतिहासिक नगर, सभ्यता और संस्कृति
Sonal Varani Sanskriti
-10%Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास, ऐतिहासिक नगर, सभ्यता और संस्कृतिSonal Varani Sanskriti
सोनल वरणी संस्कृति
आखी दुनिया में सगती, भगती, साहित्य अर संस्कृति रै परवांणै राजस्थान प्रदेस आपरी न्यारी अर ऊजळी ओळखांण राखै। अठै रौ मानखौ आभै रै उणियार आपरौ स्वाभिमान सदैव सवायौ राख्यौ। समै रै परवां सदैव सगती रौ सबळौ सत सरूप बण आखै मुलक में धरम री धजा फहराई अर मानवता री मरजाद राखता थकां आपरै साहित्य – सिरजण री सौरम आखी दुनिया में फैलाई जिणरै पांण आज अठै री ठरकै री धिराणी मायड़ भासा राजस्थानी अर उणरी रंगरूड़ी-रूपाळी संस्कृति आखै संसार में आपांरौ मान बधावै। accordingly साचाणी इण मनमौवणी संस्कृति माथै सकल मानव समाज नै घणौ गुमेज है। राजस्थान री इणी’ज चित्तहरणी संस्कृति नै राजस्थानी रचनाकार श्रीमती निर्मला राठौड़ आपरै निबंधां मांय जिण रूपाळै ढंग सूं उकेरी है वा घणी महताऊ अर अंजसजोग है। Sonal Varani Sanskriti
राजस्थानी संस्कृति रौ सबळौ सरूप (Sonal Varani Sanskriti)
आधुनिक राजस्थानी साहित्य में महिला रचनाकार री दीठ सूं अंक नाम घणौ महताऊ मान्यौ जावै, वो है – श्रीमती निर्मला राठौड़। असल में आपरै अणभव रै पांण साहित्य सिरजण री हूंस लेयर लगोलग सिरजण करण वाळा निर्मलाजी मूळ रूप सूं अंक कवयित्री है जकौ आपरी महताऊ रचनावां रै पांण राजस्थानी साहित्य जगत में बोत ई कम समै मांय आपरी ऊजळी ओळखांण बणाई। emphatically इणांरी पैली राजस्थानी काव्य पोथी ‘दीठ-दरसाव’ इण बात री सबळी साख भरै। surely सिरजण री इणी ‘ज कड़ी मांय आ पोथी ‘सोनल वरणी संस्कृति’ मायड़ भासा मांय लिख्यौ थकौ अंक निबंध संग्रै है जिण मांय राजस्थानी संस्कृति सूं जुड़ियोड़ा न्यारा-न्यारा विसयां माथै कुल सतरा निबंध है।
al in all आं निबंधां मांय राजस्थानी संस्कृति रौ सबळौ सरूप, मायड़ भासा रौ मैतव, परिवार रौ थंभ व्है पिता, फागण महिनौ फूटरौ, दायजै रौ दवाळ, सावण आयौ सोवणौ, अखी मौरत आखातीज, बधती रेवै बेटियां, दसा माता रौ वरत, ब्याव री रंगरूड़ी रीतां, बछ बारस रौ बरत, सीतळा माता रौ मेळौ, मन सूं मांड्या मांडणां, बडी तीज रौ बरत, गरीबी में गुजराण, at last ऊब छट रौ उच्छब अर गोरबंद नखराळौ खास तौर सूं उल्लेखजोग है। Sonal Varani Sanskriti
SKU: n/a -
English Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास
Sturdy Sikhs Of Ganganagar
Sturdy Sikhs Of Ganganagar (Dimension Of their Growth) : This is the Maiden authentic research work on the multidimensional activities of the Sturdy Sikhs of the Gang Canal division of Sriganganagar. The monograph, being of immense historical significance, is entirely based on the archival material preserved in the Rajasthan State Archives, Bikaner. The book is intended to serve as an important reference work for all those interested in the Sikh history of Rajasthan.
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास, भाषा, व्याकरण एवं शब्दकोश
Thakur Ramsingh Tanwar Ro Rajasthani Bhasha Aandolan Men Yogdan
-10%Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास, भाषा, व्याकरण एवं शब्दकोशThakur Ramsingh Tanwar Ro Rajasthani Bhasha Aandolan Men Yogdan
ठाकुर रामसिंह तंवर रौ राजस्थानी भासा आंदोलन में योगदान
accordingly 20वीं सदी रा प्रसिद्ध राजस्थानी भासा, साहित्य, इतिहास अर संस्कृति री नूवी दीठ सूं अलख जगावण वाळा राजस्थानी मायड़ भोम रा लूंठा ठाकुर रामसिंहजी आपरी भणाई बी.एच.यू. सूं पूरी करियां पछै जद बीकानेर राज रा शिक्षा निर्देशक बणिया उणी समै राजस्थानी ग्रंथां अर लोक साहित्य रै सिरजण रौ काम आपरा भायला पंडित सूरजकरणजी पारीक सागै सुरू करियौ अर आगला दस बरसां मांय केई अमोलक पोथियां रौ प्रकासन कर अेक नूवौ राजस्थानी साहित्य रौ अध्याय सरू करियौ। ठाकुर साहब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय सूं भणाई करी अर वे पंडित मदन मोहन मालवीयजी रा परम शिष्य ई रैया। Ramsingh Tanwar Rajasthani Bhasha
also ढोला मारू, वेली क्रिसन रुकमणि री, राजस्थानी रा लोक गीत अर ग्राम गीतां री सांवठी पोथियां रौ प्रकासन अर संपादन अेक क्रांति री सरूआत ही। लगोलग ठाकुर साहब आपरा मित्रां रै साथै केई जूनी राजस्थानी पोथियां अर लोक में संग्रहित राजस्थानी रै साहित्य नै आखी दुनिया में चावा करण रौ काज करियौ। उणां रै आं कामां सूं साहित्य जगत में मायड़ भोम खातर अेक नूवी सरूआत हुई।
surely ठाकुर रामसिंहजी 1930 सूं लेय’र 1975 में उणां रै सुरगवास तांई केई मोटा-मोटा कार्यक्रमां में राजस्थानी भासा री मानता री आवाज उठाई अर नूवी पीढी उणां रै भासणां सूं आज ई पे्ररणा लेवै। दीनाजपुर अधिवेशन 1944 रौ भासण आज ई राजस्थानी रौ संविधान कहीजै। औ अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन हौ जिणमें सभापति रौ दायित्व ई आप निभायौ। इण सूं पैला ठामुर साहब चुरू में बीकानेर राज्य साहित्य सम्मेलन में ई सभापति रै रूप में आपरौ महताऊ भासण दियौ हौ। इणां भासणां रा प्रकासन लगोलग होवता रैया है अर राजस्थानी विभाग जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर कांनी सूं ई प्रो. कल्याणसिंहजी शेखावत इणरौ प्रकासन कर नै नूवी पीढी नै उणां रै योगदान सूं परिचय करावण रौ सरावणजोग काज करियौ हौ।
SKU: n/a -
English Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास
third-gender-concubines-and-slaves
Third Gender, Concubines and Slaves
A Study In Historical Prospectives Through The Ages
Present book is a collection of seminar proceedings, organised by Department of History, Mahila P.G. Mahavidyala. There are very few works pertaining to Third Gender, Concubines and Slaves. The contributors have analysed and examined the position and contribution of these marginalised classes of society in India, whose presence is there, but stands negated. It is the need of the hour that these marginalised subalterns should be discussed, their position researched and their contribution recognised in the pages of history. Third Gender Concubines Slaves
SKU: n/a -
English Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास
Thirty Decisive Battles of Jaipur
There are hundreds of ruling princes, thousands of Sardars, lacs of big and small Landlords and Zamindars and crores of Rajpoots in this community whose ancestors from times immemorial carved out the power and principalities in the country and niche in the hearts of the enemy. The Rajpoot is a best relative, a first-class ruler, a most faithful servant and above all a chivalrous enemy. The book, Thirty Decisive Battle of Jaipur is a classic example of Rajput’s Bravery and Sacrifice to save their honor and homes. Author has not only covered the battles but have highlighted History of Jaipur. A must read for every historian, and must read for every person who loves his country.
SKU: n/a