जयपुर राज्य का इतिहास (सचित्र) : जयपुर राजस्थान का अग्रणी राज्य था। लगभग एक हजार वर्षों तक भारत की राजनीति में इसका दखल रहा। इस वंश के प्रद्युम्नदेव (पजून) ने पृथ्वीराज का साथ दिया तो पृथ्वीराज बाबर के विरूद्ध राणा सांगा के साथ थे। मुगल साम्राज्य के निर्माण में मानसिंह जी का योगदान तो विश्व विश्रुत है। इस वंश की उपलब्धियाँ केवल सैन्य जगत तक ही सीमित नहीं थी वरन् विज्ञान और कला के क्षेत्र में भी जयपुर के राजाओं और राजनेताओं का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। सवाई जयसिंह खगोलविद् थे, ज्योतिष यन्त्रालयों का निर्माण करवाया, उनके पौत्र म. प्रतापसिंह कवि व गायक थे, तो म. रामसिंह द्वितीय प्रसिद्ध छायाकार। जयपुर की पांडित्य परम्परा पर तो एक अलग पुस्तक लिखी जा सकती है। स्वतंत्रता के पश्चात् जयपुर राज्य का विलय राजस्थान राज्य में हुआ और सवाई जयसिंह की राजधानी, राजस्थान की राजधानी बनी। आज इसकी गणना विश्व के सुन्दर नगरों में होती है। यह पुस्तक आंबेर में कछवाहों के आगमन से लेकर राजधानी के जयपुर आने और भारतीय गणराज्य में इसके विलय होने तक का दस्तावेज है, जिसे श्रीमति चन्द्रमणि जी ने रोचक भाषा में प्रस्तुत किया है।
Hindi Books
Showing 385–408 of 919 results
-
Hindi Books, Hindi Sahitya Sadan, इतिहास
Itihas Ki Mrityu (PB)
‘इतिहास की मृत्यु’ श्री नरेंद्र पिपलानी द्वारा लिखी गई एक मौलिक विचारों से परिपूर्ण पुस्तक है, जिसमें विश्व की लगभग सभी भाषाओं के शब्दों की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई हैं यह सिद्ध करने का प्रयास किया गया है। प्राय: हम समझते हैं अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ती ग्रीक, लैटीन, फ्रेंच या अन्य भाषाओं से हुई होगी। लेकिन श्री नरेंद्र पिपलानी द्वारा लिखी गई पुस्तक इतिहास की मृत्यू को पढने से यह सिद्ध होता हैं कि विदेशी भाषाओं की भी अधिकतर शब्द भारत की संस्कृत भाषा से उत्पन्न हुए हैं, लेकिन समय और स्थान के परिवर्तन के साथ-साथ अपना रूप-रंग बदल चुकें हैं, इसलिए यह शब्द हमें विदेशी प्रतीत होते हैं। वास्तविकता में यह शब्द भारत के प्राचीन लोगों के साथ दूसरे देशों में गए और इन्होंने अपना स्परूप बदल लिया। अधिक जानकारी के लिए ”इतिहास की मृत्यु” पुस्तक अवश्य पढें।
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajpal and Sons, इतिहास
Jaati Ka Chakravyuh Aur Arakshan
आज़ादी की लड़ाई के दौरान ही यह मुद्दा बार-बार उठा कि आज़ाद भारत में अछूत कही जाने वाली जातियों की स्थिति क्या होगी? फुले-पेरियार-अंबेडकर के आंदोलनों ने जाति प्रश्न को प्रमुखता से उभारा तो गांधी का छुआछूत विरोधी आंदोलन इसका ही एक और आयाम था।
आज़ादी के बाद संविधान बना तो दलितों-आदिवासियों के समुचित प्रतिनिधित्व के लिए नौकरियों और संसद में आरक्षण की जो व्यवस्था की गई वह शुरू से ही वर्चस्वशाली जातियों के प्रतिनिधियों की आँखों की किरकिरी बनी रही। फिर नब्बे के दशक में पिछड़ी जातियों के आरक्षण के लिए मंडल आयोग की अनुशंसाओं के ख़िलाफ़ तो हिंसक आंदोलन भी हुए। अभी हाल में 2022 जब आरक्षण लागू हुआ तो इसे आरक्षण की मूल भावना के ख़िलाफ़ बताया गया।
सत्येंद्र प्रताप सिंह की यह किताब भारतीय समाज में जाति प्रश्न और आरक्षण से जुड़े सवालों को अकादमिक तरीके से ही नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता के तेवर से भी उठाती है और सामाजिक-आर्थिक यथार्थ के बरअक्स समझने का प्रयास करती है। आम पाठकों और शोधार्थियों के लिए समान रूप से उपयोगी यह किताब हिन्दी क्षेत्र में आरक्षण के सवाल को बेहतर तरीके से समझने के लिए बेहद कारगर है। 13 मई, 1975 को गोरखपुर में जन्मे सत्येंद्र पी. एस. ने सेंट एंड्यूज कॉलेज गोरखपुर से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर किया तथा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की उपाधि ली। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय सत्येंद्र पिछले 14 वर्षों से बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार में कार्यरत हैं। उनकी किताब मंडल कमीशनः राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी पहल काफी चर्चित रही है।
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, उपन्यास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण
Jagadguru Adya Shankaracharya (HB)
-20%Hindi Books, Prabhat Prakashan, उपन्यास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरणJagadguru Adya Shankaracharya (HB)
शंकराचार्य एक ऐसे शास्त्राचार्य का नाम है, जो संस्कृति-रक्षा को युद्ध मानकर शास्त्रार्थ करता है और जिसका अस्त्र-शस्त्र सबकुछ शास्त्र तथा जिसका युद्ध मात्र शास्त्रार्थ है एवं जिसकी शति हजारो-हजार वर्षों की ऋषि-प्रति-ऋषि एवं तपस्या-प्रति-तपस्या सिद्ध ज्ञान-संपदा है। वह न तो खलीफाओं की तरह युद्ध करता है और न नियोजित बोधिसवों की तरह, न ही जैसा देश, वैसा वेश, वैसा धर्म का सिका चलानेवाले ईसाई पादरियों की तरह। वह शास्त्र के शस्त्र से शास्त्रार्थ का युद्ध लड़ना जानता है—धर्म के क्षेत्र में ज्ञान तथा न्याय के निर्धारित विधानों के सर्वथा अनुरूप। यह युद्ध षड्दर्शनों तथा षड्चक्रों के साधकों के साथ-साथ इन ब्रह्मवादी शैव-दर्शन के तंत्रोन्मुख कश्मीरी शैवों से भी होता है और वह सोलह वर्षों में सभी विवादों का समाधान ढूँढ़कर वैदिक संस्कृति को पुन: स्थापित करता है। शंकराचार्य जैसा आचार्य होना, एक योगसिद्ध-ज्ञानसिद्ध तथा ध्यानसिद्ध आचार्य होना और ऐसे आचार्य का एक सिद्ध जगद्गुरु हो जाने का भी कोई विशेष अर्थ होता है।
वह समय आ गया है, जब पुन: एक बार भारत को जगद्गुरु शंकराचार्य का मात्र दर्शन-चिंतन-मंथन वाला युग नहीं, वरन् भारत डॉट कॉम विश्वगुरुवाले नए युग का भी गौरवशाली जगद्गुरु पद प्राप्त होना चाहिए।
भारतीय धर्म-दर्शन-संस्कृति परंपराओं के ध्वजवाहक कोटि-कोटि हृदयों के आस्थापुंज जगद्गुरु शंकराचार्य के प्रेरणाप्रद-अनुकरणीय जीवन पर केंद्रित पठनीय उपन्यास।
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण
Jagdish Chandra Basu
जगदीश चंद्र बसु—दिलीप कुलकर्णी30 नवंबर, 1858 को बंगाल में जनमे 23 नवंबर, 1937 डॉ. (सर) जगदीश च्रंद बसु भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे जिन्हें भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पतिविज्ञान तथा पुरातत्त्व का गहरा ज्ञान था। ये पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकशिकी पर कार्य किया। साथ ही ये भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्ता थे। इन्हें रेडियो विज्ञान का पिता माना जाता है। ये विज्ञानकथाएँ भी लिखते थे और इन्हें बंगाली विज्ञानकथा-साहित्य का पिता भी माना जाता है।
इन्होंने बेतार के संकेत भेजने में असाधारण प्रगति की और सबसे पहले रेडियो संदेशों को पकड़ने के लिए अर्धचालकों का प्रयोग करना शुरू किया। लेकिन अपनी खोजों से व्यावसायिक लाभ उठाने की जगह इन्होंने इन्हें सार्वजनिक रुप से प्रकाशित कर दिया ताकि अन्य शोधकर्त्ता इनपर आगे काम कर सकें। इसके बाद इन्होंने वनस्पति जीवविद्या में अनेक खोजें की। इन्होंने एक यंत्र क्रेस्कोग्राफ का अविष्कार किया और इससे विभिन्न उत्तेजकों के प्रति पौधों की प्रतिक्रिया का अध्ययन किया। इस तरह से इन्होंने सिद्ध किया कि वनस्पतियों और पशुओं के ऊतकों में काफी समानता है। ये पेटेंट प्रक्रिया के बहुत विरुद्ध थे और मित्रों के कहने पर इन्होंने एक पेटेंट के लिए आवेदन किया।SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण
Jaiprakash Tum Laut Aao
संविधान बनाने का काम हमने मुख्य रूप से देश के सर्वोच्च विधि-वेत्ताओं के सिर पर डाल दिया था। उनमें से बहुतेरों ने शायद ही कभी स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था। शायद यह सोचा गया कि संविधान बनाने का काम कानून के निष्णातों का है। यूँ देखा जाए तो हर महान् क्रांति के बाद नया संविधान क्रांतिकारियों ने स्वयं बनाया है। कानून के निष्णात लोग तो मात्र उसे योग्य परिभाषा देने में मदद करते रहे हैं, लेकिन हमारे यहाँ तो संविधान बनाने में मुख्य हाथ इन कानून-निष्णातों का ही रहा है। परिणाम यह हुआ कि स्वाधीनता आंदोलन के दरम्यान हमने जिन भावनाओं और आदर्शों की कल्पना की थी, संविधान को उनकी हवा तक का स्पर्श नहीं हुआ।’’
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास
Jaipur Riyasat Ka Aarthik Itihas
जयपुर रियासत का आर्थिक इतिहास
प्रस्तुत पुस्तक में जयपुर रियासत के राजनीतिक इतिहास के साथ-साथ आर्थिक इतिहास सम्बन्धी विविध पहलुओं, accordingly यथा – खालसा एवं जागीर भूमि का आर्थिक प्रबन्धन, कृषि उत्पादन, कृषि उत्पादों के व्यापार, विविध भू-राजस्व पद्धतियों, अधिकारियों का विवरण, व्यापारिक गतिविधियों, मुद्रा एवं ऋण व्यवस्था, सड़कों एवं रेलमार्गों के विकास, कृषकों एवं व्यापारियों से लिए जाने वाले विविध करों एवं लाग-बागों, जागीरदारों के साथ जयपुर दरबार के सम्बन्धों, जागीरदारों की श्रेणियों, विशेषाधिकारों, ‘राज्य’ के प्रति उनके उत्तरदायित्वों, ‘राज्य’ को दिए जाने वाले करों एवं अन्य सेवाओं, ग्राम पंचायतों इत्यादि के विषय में राष्ट्रीय अभिलेखागार (नई दिल्ली); राजस्थान राज्य अभिलेखागार (बीकानेर) एवं इसकी जयपुर शाखा (सचिवालय); केन्द्रीय पुस्तकालय (राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर) में संकलित प्राथमिक स्रोतों एवं इस विषय से सम्बन्धित इतिहासकारों द्वारा रचित पुस्तकों का अध्ययन कर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। Jaipur Riyasat Ka Aarthik Itihas
Jaipur Riyasat Ka Aarthik Itihas
also इस पुस्तक में 1858-1949 ई. की समयावधि में जयपुर रियासत की अर्थव्यवस्था पर ब्रिटिश औपनिवेशिक नीतियों के प्रभावों को भी रेखांकित किया गया है, जिसका सर्वाधिक नकारात्मक प्रभाव रियासत के कृषकों पर पड़ा तथा उनका अत्यधिक शोषण किया जाने लगा। परिणाम स्वरूप कृषि एवं कुटीर उद्योगों के उत्पादन में गिरावट आने लगी तथा आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई। कृषकों के निरन्तर शोषण से उत्पन्न आक्रोश 20वीं शताब्दी में कृषक आन्दोलनों के रूप में प्रकट हुए। लम्बे संघर्ष के पश्चात् भारत देश के स्वतंत्र होने के बाद ही किसानों को भूमि पर उनके वैधानिक अधिकार प्राप्त हो सके। इन सभी तथ्यों का विस्तृत विवेचन प्रस्तुत पुस्तक में करने का प्रयास किया गया है।
surely जयपुर अपनी समृद्ध भवन निर्माण परम्परा, सरस-संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए विश्व विख्यात रहा है। आशा है कि यह पुस्तक इस विषय में रुचि रखने वाले अध्यवसायियों एवं शोधार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास
Jalianwala Kand Ka Sach
जलियाँवाला बाग में हुआ नर-संहार इतिहास का अटूट अंग है। उस दिन हजारों निःशस्त्र भारतीयों का नृशंस रक्तपात हुआ। उसके बाद मार्शल लॉ आरोपित हुआ। यदि जलियाँवाला बाग कांड फाँसी के सदृश था तो उसके बाद का अध्याय कालापानी से कम नहीं था। वह कुकांड भारत के आधुनिक इतिहास का एक ऐसा प्रकरण है, जिसे सरलता से भुलाया नहीं जा सकता, भूलना भी नहीं चाहिए। कालापानी की तरह इसकी याद भी हमारी एक दुखनेवाली नस को निरंतर दबाती है। जलियाँवाला बाग नर-संहार तो एक विरला ही दुःख है।
यद्यपि इस विषय पर अंग्रेजी में थोड़ा-बहुत लिखा गया है; परंतु हिंदी व प्रांतीय भाषाओं के लेखकों का ध्यान इस कांड से संबद्ध प्रकरणों अथवा उनके विवेचन की ओर शायद ही गया हो। किंतु हिंदी में पहली बार यह काम किया गया है। अंग्रेजों ने इस नर-संहार की घटना पर परदा डालने के जी-तोड़ प्रयत्न किए। और इसमें वे पूर्णतया असफल भी नहीं रहे। कालांतर में जो थोड़ा-बहुत लिखा गया, वह अंग्रेजी कलम से था। कई तथ्यों का पता स्वतंत्रता के दशकों पश्चात् लगा।
उन्हीं तथ्यों को इस पुस्तक में समग्रता के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। पाठकगण इसमें दी गई अनेक उत्पीड़क एवं रोमांचकारी घटनाओं तथा विवरणों को चाव से पढ़कर उनमें निहित मर्म को विचारोत्पादक पाएँगे।SKU: n/a -
Hindi Books, Rajpal and Sons, उपन्यास
Jalte Bujhte Log | जलते बुझते लोग
एक ही पुस्तक में तीन लघु उपन्यास। जलावतन-तन के थोड़े-से बरसों में, मन की अन्तर-सतह में उतर जाने की वह कहानी है, जो जलते बुझते अक्षरों में लिपटी हुई है। जेबकतरे-यह एक उदास नस्ल की वह कहानी है, जिसमें किरदारों के पैर ज़िन्दा हैं, पैरों के लिए रास्ते मर गए हैं-कच्ची सड़क-उठती जवानी में किस तरह एक कम्पन किसी के अहसास में उतर जाता है कि पैरों तले से विश्वास की ज़मीन खो जाती है-यही बहक गए बरसों के धागे इस कहानी में लिपटते भी हैं, मन-बदन को सालते भी हैं, और हाथ की पकड़ में आते भी हैं-ये तीनों लघु उपन्यास उन किरदारों को लिए हुए हैं, जो उठती जवानी में चिन्तन की यात्रा पर चल दिए हैं। और इन तीनों का इकट्ठा प्रकाशन समय और समाज का एक अध्ययन होगा। मशहूर कवयित्री और लेखिका अमृता प्रीतम (1919-2005) ने पंजाबी और हिन्दी में बहुत साहित्य-सृजन किया, जिसके लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार, साहित्य अकादमी फैलोशिप, ज्ञानपीठ पुरस्कार, पद्मश्री और पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था।
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन
Jambudweepe Bharatkhande: Sanatan Pravah Ka Mul Sthan (PB)
-15%Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शनJambudweepe Bharatkhande: Sanatan Pravah Ka Mul Sthan (PB)
“भारतीय चिंतन में कल्प की अवधारणा का समय के साथ-साथ व्योम, यानी देश के हिसाब से भी विचार किया गया है। पृथ्वी के द्वारा सूर्य का परिभ्रमण करने से संवत्सर काल बनता है। इसी प्रकार जब सूर्य अपनी आकाशगंगा का चक्कर लगाता है तो उसका एक चक्र पूरा होने के समयखंड को मन्वंतर कहा जाता है।
इस प्रकार आकाशगंगा भी इस ब्रह्मांड में किसी ध्रुवतारे या सप्तर्षि या अन्य तारे का चक्कर लगाती है, उसके एक चक्कर की गणना को ही कल्प कहा गया। हमारा सौरमंडल आकाशगंगा के बाहरी इलाके में स्थित है और उसके केंद्र की परिक्रमा कर रहा है। इसे एक परिक्रमा पूरी करने में लगभग 22.5 से 25 करोड़ वर्ष लग जाते हैं। —इसी पुस्तक से
भारतीय जीवन में देश और काल है। काल के साथ गति है और गति के संग जीवनदर्शन जुड़ा है। यह बात ही भारत को विशिष्ट बनाती है। कालचक्र, युगचक्र, ऋतुचक्र, धर्मचक्र, भाग्यचक्र और कर्मचक्र के विधान भारतीय सांस्कृतिक चेतना में समाए हुए हैं।
सनातन के माहात्म्य, भारतीय चिंतन की वैज्ञानिकता और भारतीय जीवन-मूल्यों की पुनर्स्थापना करती विचारोत्तेजक पठनीय कृति।”
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण
Jammu Kashmir Ke Jannayak Maharaja Hari Singh
-15%Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरणJammu Kashmir Ke Jannayak Maharaja Hari Singh
जमू-कश्मीर के अंतिम शासक और उत्तर भारत की प्राकृतिक सीमाओं को पुनः स्थापित करने का सफल प्रयास करनेवाले महाराजा गुलाब सिंह के वंशज महाराजा हरि सिंह पर शायद यह अपनी प्रकार की पहली पुस्तक है, जिसमें उनका समग्र मूल्यांकन किया गया है। महाराजा हरि सिंह पर कुछ पक्ष यह आरोप लगाते हैं कि वे अपनी रियासत को आजाद रखना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने 15 अगस्त, 1947 से पहले रियासत को भारत की प्रस्तावित संघीय सांविधानिक व्यवस्था का हिस्सा नहीं बनने दिया; जबकि जमीनी सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। इस पुस्तक में पर्याप्त प्रमाण एकत्रित किए गए हैं कि महाराजा हरि सिंह काफी पहले से ही रियासत को भारत की सांविधानिक व्यवस्था का हिस्सा बनाने का प्रयास करते रहे। पुस्तक में उन सभी उपलब्ध तथ्यों की नए सिरे से व्याख्या की गई है, ताकि महाराजा हरि सिंह की भूमिका को सही परिप्रेक्ष्य में समझा जा सके। महाराजा हरि सिंह पर पूर्व धारणाओं से हटकर लिखी गई यह पहली पुस्तक है, जो जम्मू-कश्मीर के अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डालती है।
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास
Jammu-Kashmir Sach to Yahi Hai
ये कहानियाँ इतिहास नहीं हैं, बावजूद इसके इन कहानियों को ऐतिहासिक दस्तावेज कहा जा सकता है, क्योंकि इनका आधार हमारे देश के इतिहास का सत्य है।
स्वतंत्रता प्राप्ति के सत्तर साल बाद भी जम्मू-कश्मीर की सरकारें कानून की आड़ में राज्य के उपेक्षितों पर जिस तरह अत्याचार व अनाचार करती रही हैं, वह दिल दहलानेवाला है। ये कहानियाँ जम्मू-कश्मीर में सत्तर सालों की सरकारी मनमानी का कच्चा चिट्ठा पाठक के सामने प्रस्तुत करती हैं।
पिछली चार पीढि़यों के दर्द की गाथा है ‘सच तो यही है’। कहानियों की दुनिया में पहली बार इस विषय पर, सत्य घटनाओं को आधार बनाकर कहानियाँ बुनने का प्रयास किया गया है। कहानियाँ पठनीय तो हैं ही, हर मन को उद्वेलित करने वाली भी हैं।SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास
Jammu-Kashmir Se Sakshatkar
जम्मू-कश्मीर समस्या को लेकर पिछले छः दशकों में अनेक भाषाओं में ढेरों साहित्य लिखा गया है। इन ग्रंथों में कश्मीर समस्या का विश्लेषण अलग-अलग दृष्टिकोणों से किया गया। विदेशी विद्वानों के लिए यह समस्या विशुद्ध रूप से वैधानिक व तकनीकी है, जब कि भारत के लिए कश्मीर समस्या नहीं है, बल्कि विदेशी साम्राज्यवादी ताकतों द्वारा छोड़ा गया वह घाव है, जो अभी तक भरने का नाम नहीं ले रहा। जिन लोगों के हाथ में मरहम-पट्टी का काम था, उनकी लगाई गई मरहम ने घाव को खराब करने का काम किया, न कि ठीक करने का।
दुर्भाग्य से अभी तक कश्मीर को लेकर जो लिखा गया है, वह अकादमिक अध्ययन ज्यादा है, स्थानीय लोगों की संवेदनाओं का परिचायक कम। विदेशी विद्वानों द्वारा लिखे ग्रंथों की स्थिति वही है, जो संस्कृत न जानने वाले किसी विद्वान द्वारा वेदों पर विश्लेषणात्मक ग्रंथ लिखना और बाद में उसे सर्वाधिक प्रामाणिक घोषित करना। यह प्रयास इन दोनों कोटियों से भिन्न है।
इसमें प्रख्यात समाजधर्मी श्री इंद्रेश कुमार द्वारा कश्मीर समस्या को लेकर अनेक सार्वजनिक कार्यक्रमों और विचार गोष्ठियों में जो विचार व्यक्त किए, उनका संकलन है। लगभग दो दशक तक जम्मू, लद्दाख और कश्मीर में रहने के कारण लेखक की सभी वर्गों के लोगों—डोगरों, लद्दाखियों, शिया समाज, कश्मीरी पंडितों, कश्मीरी मुसलमानों, गुज्जरों, बकरवालों से सजीव संवाद रचना हुई। इस कालखंड में पूरा क्षेत्र, विशेषकर कश्मीर घाटी का क्षेत्र पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का शिकार रहा है। अभिव्यक्ति का अवसर मिला। कश्मीर की त्रासदी को उन्होंने दूर से नहीं देखा, बल्कि नज़दीक से अनुभव किया है। इस पूरे प्रकरण में उनकी भूमिका द्रष्टा की नहीं, बल्कि भोक्ता की रही है। इस पूरी समस्या में एक पक्ष जम्मू, लद्दाख और कश्मीर के लोगों का भी है, जिसे अभी तक विद्वानों द्वारा नजरअंदाज किया जाता रहा है। इस पक्ष का पक्ष रखने की बलवती इच्छा इस ग्रंथ की पृष्ठभूमि मानी जा सकती है। आतंकवाद से लड़ते हुए जिन राष्ट्रवादियों ने शहादत दे दी, उसका चलते-चलते मीडिया में कहीं उल्लेख हो गया तो अलग बात है, अन्यथा उन्हें भुला दिया गया। सरकार की दृष्टि में इस क्षेत्र के लोगों की यह लड़ाई है ही अप्रासंगिक!
जम्मू-कश्मीर की विषम-विपरीत परिस्थितियों का तथ्यपरक एवं वस्तुनिष्ठ अध्ययन और विश्लेषण का निकष है यह पुस्तक जो वहाँ की सामाजिक-राजनीतिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर विहंगम दृष्टि देगी।SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, उपन्यास
Janambhoomi-Matribhoomi
बँगला में सुविख्यात यह उपन्यास उन लोगों की व्यथा-कथा है, जिनकी जन्मभूमि तो विदेश है, लेकिन मातृभूमि भारत है। वहाँ जनमे बच्चों की समस्याएँ कुछ अलग हैं। अपनी जड़ों से उखड़कर विदेश में जा बसे बच्चों के सामने एक ओर तो विदेशों का स्थूल आकर्षण, वहाँ का वातावरण, वहाँ की संस्कृति व परंपराएँ उन पर अपना प्रभाव डाल रही हैं, दूसरी ओर उन्हें अपने माता-पिता से यह शिक्षा मिलती है कि उनका देश भारत है। वहाँ की संस्कृति ही उनकी अपनी संस्कृति है।
अमेरिका और भारत—दोनों देशों की पृष्ठभूमि समेटे इस उपन्यास के सभी चरित्र बेहद सजीव और वास्तविक लगते हैं।
विभिन्न मानवीय संबंधों की उलझनों का विश्लेषण। मानव चरित्र के उन तंतुओं पर प्रकाश, उन पर करारा आघात, जो जिंदगी के ताने-बाने को जटिल बनाते हैं। अत्यंत रोचक एवं पठनीय उपन्यास।SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, राजनीति, पत्रकारिता और समाजशास्त्र
Janiye Sangh Ko
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिकसांस्कृतिक राष्ट्रवादी संगठन है। देश में जब भी आपदा आई है, इस संगठन ने उल्लेखनीय कार्य किया है। जीवन के हर क्षेत्र में इस संगठन की उपस्थिति ध्यानाकर्षण करनेवाली है। इसी कारण सबको ऐसे विलक्षण संगठन को जाननेसमझने की आकांक्षा रहती है।
इस विश्वव्यापी संगठन की शुरुआत सन् 1925 में विजयादशमी के दिन हुई और इसको साकार किया डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने, जिनका बोया बीज आज एक विशाल वटवृक्ष बन गया है। शिक्षा, सेवा, चिकित्सा, विज्ञान, विद्यार्थी, मजदूर, अधिवक्ता, राजनीति आदि समाज के प्रमुख क्षेत्रों में इसकी सार्थक उपस्थिति है।
संघ की ऊर्जा का मूल स्रोत हैं ‘दैनिक शाखा’। प्रस्तुत पुस्तक में बड़े ही संक्षेप में यह बताया गया है कि संघ का सूत्रपात कब हुआ, इसका स्वरूप कैसा है, शाखा क्या है, भगवा ध्वज का क्या महत्त्व है, प्रचारक कौन बनते हैं, इसके विभिन्न शिविरों की संकल्पना क्या है, संघ की प्रार्थना का महत्त्व और उसका अर्थ क्या है आदि। संघ के सरसंघचालकों से संबंधित रोचक व तथ्यात्मक जानकारी भी इस पुस्तक में दी गई है।
दैनंदिन जीवन में राष्ट्रवाद, देशभक्ति, आदर्श जीवनमूल्य और समर्पित भाव से ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के मूलमंत्र को अभिसिंचित कर राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रतिबद्ध संगठन की व्यावहारिक हैंडबुक है यह पुस्तक जो आमजन में संघ को लेकर प्रचारित भ्रांतियों को दूर करने में सहायक होगी।SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, इतिहास
Jaysingh Gunvarnanam
जयसिंहगुणवर्णनम् (महाकवि रणछोड़भट्ट प्रणीतं) : महाराणा श्रीजयसिंह गुणवर्णनम् जिसका अन्य नाम जयप्रशस्ति अथवा जयसमन्द प्रशस्ति भी है, मूलतः मेवाड़ के गुहिल राजवंश और उसके गौरवशाली पक्षों का देवभाषा में काव्यब।। प्रतिनिधि ग्रन्थ है। यह महाराणा श्रीजयसिंह (विक्रम संवत् 1737-1755 तद्नुसार सन् 1680-1698ई.) के कृत्तित्व और व्यक्तित्व पर केन्द्रित है और इसमें तत्कालीन दिल्ली और दक्षिण अभियान के सन्दर्भ भी यत्किंचित् रूप में द्रष्टव्य है। इसमें मेवाड़ के भूगोल, युद्ध-यात्राओं सहित सांस्कृतिक परम्पराओं के अन्तर्गत दान-पुण्य, तीर्थाटन तथा स्नान, महल, उद्यान, सरोवर आदि के निर्माण कार्यों एवं उन पर हुए व्यय का प्रामाणिक विवरण भी उपलब्ध होता है। इसी प्रकार मेवाड़ के बाँसवाड़ा, देवलिया-प्रतापगढ़, डूँगरपुर, सिरोही, जैसलमेर, बूँदी आदि के साथ सम्बन्धों की सूचनाएँ भी मिलती हैं।
प्रस्तुत ग्रन्थ में पाठ के निर्धारण में दोनों पाण्डुलिपियों का प्रयोग किया गया है और सावधानी से मिलान के साथ-साथ जहाँ पाठभेद लगा, वहाँ टिप्पणियाँ दी गई हैं। संस्कृत कहीं-कहीं त्रुटिपूर्ण लगीं और कहीं-कहीं पाठ भी त्रुटित मिला। इस कारण यथामति सुधारने और पाठ की पूर्ति का प्रयास भी किया गया है लेकिन मूलपाठ को यथावत् रखने का प्रयास प्राथमिकता से किया गया है। इसके आरम्भिक श्लोकों की पूर्ति राजप्रशस्ति के पाठ के आधार पर की गई है। इसी प्रकार ग्रन्थ के अन्त में माहात्म्य की पूर्ति के लिए भी राजप्रशस्ति का सहारा लिया गया है। यही नहीं, जहाँ कहीं पाठ खण्डित, त्रुटित मिला, उसकी पूर्ति के लिए राजप्रशस्ति सहित अमरकाव्यम्, जयावापी प्रशस्ति आदि की भी मदद ली गई है। दानादि विषयक श्लोकों के संशोधन के लिए हमने मत्स्यपुराण, हेमाद्रि कृत चतुर्व्वर्ग चिन्तामणि के दानखण्ड, बल्लालसेन के दानसागर, नीलकण्ठ दैवज्ञ के दानमयूख आदि को आधार बनाया है। यथास्थान इसकी सूचना भी दी गई है।
‘जयसिंह गुणवर्णनम्’ की रचना उसी प्रशस्तिकार रणछोड़ भट्ट ने की, जिसने राजप्रशस्ति की रचना की थी। यह ग्रन्थ सम्भवतः महाराणा के निधन, वर्ष विक्रम संवत् 1756 तक पूरा हो गया था। हालांकि उसने संवत् 1744 में जयसमन्द के उत्सर्ग और महाराणा के नौका विहार के बाद की कोई घटना नहीं लिखी है। इससे लगता है कि उक्त 12 वर्षों में कोई उल्लेखनीय प्रसंग सामने नहीं आया हो। एक प्रकार से यह ग्रन्थ रणछोड़ भट्ट का आत्म परिचय भी लिए हुए है। महाराणा राजसिंह के काल की तरह ही जयसिंह के शासनकाल में भी उसका सम्मान बना रहा। वैसे महाराणा अमरसिंह के विषय में उसने ‘अमरकाव्यम्’ अथवा ‘अमरकाव्यं वंशावलीग्रन्थ’ ग्रन्थ लिखा है लेकिन वह उसके प्रारम्भिक काल का ही परिचायक प्रतीत होता है। इस ग्रन्थ से ज्ञात होता है कि अमरकाव्यम् उसने पहले लिख दिया था और उसको आगे लिखना चाहता था लेकिन उसका निधन हो जाने से अधूरा रह गया हो। अमरकाव्यम् के आरम्भ में ग्रन्थकार ने अमरसिंह के प्रति आशीष की याचना इस प्रकार की है-
सिर पर गंगा जैसी नदी को धारण करने वाले, पार्वती को अपने अंग में स्थान देने वाले, हरिण के प्रसंग में हाथ में परशु एवं क्षुरिका धारण करने वाले नटराज भगवान् एकलिंग श्रेष्ठ अमरसिंह को अपनी वाणी एवं मंगल प्रदान करते हुए रक्षा करें – शिरसि विधृतगंग शैलजातांगसंग करपरशुवरण्डाभिः कुरंगप्रसंग। अवतु स नटरंग स्वं गदः संददान प्रवरममरसिंहं मंगलान्येकलिंग।। (अमरकाव्यम् 1, 10)जयसिंहगुणवर्णनम् मूलतः महाराणा जयसिंह के जीवन चरित्र पर आधारित ग्रन्थ है। ओझा जयसमन्द की प्रतिष्ठा तिथि को लेकर आश्वस्त नहीं थे। इसी कारण लिखा कि इस तालाब की प्रशस्ति की रचना भी की गई थी, परन्तु वह खुदवाई नहीं गई, जिससे उक्त तालाब के विषय में अधिक हाल मालूम नहीं हो सका। हमें विश्वस्त रूप से उस प्रशस्ति की मूललिपि का पता लगा, परन्तु बहुत उद्योग करने पर भी वह मिल न सकी। (ओझा पृष्ठ 594)
इस ग्रन्थ के प्रकाश में आने से मेवाड़ और मुगल साम्राज्य सहित पड़ौसी तथा दूरस्थ कुमाऊँ, श्रीनगर जैसी रियासतों के साथ सम्बन्धों के विषय में जानकारी तो सामने आएगी ही, महाराणा जयसिंह के विषय में अनेक नई जानकारियाँ और सांस्कृतिक, धार्मिक तथा आर्थिक सूचनाएँ भी उजागर होंगी। यह युद्ध और शान्तिकालीन मेवाड़ की सूचनाओं के स्रोत के रूप में भी पहचाना जाएगा।
हमारा मानना है कि जयसिंह के विषय में पर्याप्त स्रोतों के अभाव में ऐसा सोचा और लिखा गया। प्रस्तुत स्रोत निश्चित ही ऐसी दृष्टि और स्थापनाओं का परिमार्जित करेगा।
इस ग्रन्थ को लुप्त सिद्ध किया गया है। हमने दो पाण्डुलिपियों के आधार पर पहली बार इसका सम्पादन और अनुवाद किया है। विद्वानों और अध्येताओं की सम्मति की सदैव प्रतीक्षा रहेगी।
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता
JEENE KI RAAH SHRIMADBHAGVADGITA
आप यह पुस्तक उठाकर पढ़ रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप कहीं-न-कहीं आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक शांति तलाश रहे हैं। बेशक हजारों युगों से मानव का पथ-प्रदर्शन करनेवाली श्रीमद्भगवद्गीता आपके लिए भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी कभी यह महाबली अर्जुन या उन्नत महापुरुषों की प्रतिकूल अवस्थाओं में रही है।
‘जीने की राह’ में मौजूद श्रीमद्भगवद्गीता पर आधारित ‘सफलता के व्यावहारिक नियम’ आपके जीवन को सुखद और मंगलमय बनाने के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। इस पुस्तक में वे सनातन रहस्य छिपे हैं, जो आपके विशिष्ट स्वप्नों को साकार करने में आपका मार्गदर्शन और आपकी सहायता करेंगे। यह इस धारणा को पुष्ट करती है कि आर्थिक या आध्यात्मिक सफलता केवल सुनिश्चित योजनाओं, उच्च महत्त्वाकांक्षा और कठिन परिश्रम से ही प्राप्त हो सकती है।
प्रख्यात टेलीविजनकर्मी सुहैब इल्यासी ने इस पुस्तक में स्वयं अपने जीवन में श्रीमद्भगवद्गीता की व्यावहारिक उपयोगिता का प्रेरणात्मक उल्लेख किया है। उनका मानना है कि जब हम श्रीमद्भगवद्गीता द्वारा बताए तरीके से जीवन गुजारना शरू करते हैं तो फिर प्रकृति से तादात्म्य सहज ही स्थापित हो उठता है और जीवन में सुख-सौभाग्य, सुस्वास्थ्य, सुमधुर संबंध और भौतिक सुख अनायास ही प्राप्त होने लगते हैं।
यह पुस्तक जीवन में आध्यात्मिक उत्थान और स्वयं की पहचान करानेवाली तथा जीवन को जबरदस्त उत्प्रेरणा से भर देनेवाली एक व्याहारिक कृति है।SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, उपन्यास
JEET KA JADU
जीत एक सुखद और आनंददायक एहसास है। जीवन की सार्थकता जीतने में ही है। सृष्टि का वैज्ञानिक स्वरूप जीत के फॉर्मूले पर आधारित है। इसलिए जीत एक सहज, सत्य और स्वाभाविक प्रक्रिया है।
जीत के लिए न तो किसी आपाधापी की आवश्यकता है और न ही किसी झूठ के सहारे की। हमारा जन्म ही जीत की शुरुआत है।
हमारा जन्म जीतने के लिए ही हुआ है। कोई भी आदमी कभी हारता नहीं है, बस जीत का प्रतिशत कम या ज्यादा होता है।
जीत का लक्ष्य सच्चे आनंद को पाना है। हमारे द्वारा तय किया गया जीवन-लक्ष्य हमें सच्चे आनंद की ओर ले जाता है। इसलिए किसी मृग-मरीचिका में फँसे बगैर हमें सहज-सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। हमारा चल पड़ना ही जीत का उद्घोष है। कुछ करें या न करें, पर अपने लक्ष्य से यदि हम प्रेम कर लें तो जीत जाएँगे। जीवन की इस छोटी अवधि में हम सिर्फ प्रेम करें तो भी कम ही है, फिर घृणा के लिए समय कहाँ है? हम अपने कृत्यों के फल से कभी वंचित नहीं रह सकते। हमारे हर कर्म का फल निश्चित है।
जीत यानी जीवन की सफलता के गुरुमंत्र बताती अत्यंत प्रेरणाप्रद पठनीय कृति।SKU: n/a