वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Showing 49–72 of 211 results
-
Govindram Hasanand Prakashan, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Ekadashopnishad
धारावाहिक हिंदी में, मूल तथा शब्दार्थ सहित (ग्यारह उपनिषदों की सरल व्याख्या)-आर्य संस्कृति के प्राण उपनिषद हैं। उपनिषदों के अनेक अनुवाद हुए हैं, परंतु प्रस्तुत अनुवाद सब अनुवाद से विशेषता रखता है।
इस अनुवाद में हिंदी को प्रधानता दी गई है। कोई पाठक यदि केवल हिंदी भाग पढ़ जाए तो भी उसे सरलता से उपनिषद्-ज्ञान स्पष्ट हो जाएगा। पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता यही है की अनुवाद में विषय को खोलकर रख दिया गया है।
साधारण पढ़े-लिखे लोगों तथा संस्कृत के अगाध पंडितों, दोनों के लिए यह नवीन ढंग का ग्रंथ है। यही इस अनुवाद की मौलिकता है। पुस्तक को रोचक बनाने के लिए स्थान-स्थान पर चित्र भी दिए गए हैं।SKU: n/a -
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, Suggested Books, ऐतिहासिक नगर, सभ्यता और संस्कृति, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति, सही आख्यान (True narrative)
Indra Vijay
Hindi Books, Rajasthani Granthagar, Suggested Books, ऐतिहासिक नगर, सभ्यता और संस्कृति, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति, सही आख्यान (True narrative)Indra Vijay
An Old and Rare Book
पण्डित मधुसूदन ओझा ग्रन्थमाला 6 – इन्द्रविजयः – पण्डित मधुसूदन ओझा शोध प्रकोष्ठ | Pandit Madhusudan Ojha Granthamala 6 – Indravijay – Pt. Madhusudan Ojha Research CellSKU: n/a -
English Books, Govindram Hasanand Prakashan, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Inside Vedas
1951 में भारतीय विद्या भवन से डॉ आर. सी. मजूमदार के निर्देशन में ‘वैदिक ऐज‘ भाग एक प्रकाशित हुआ था। इस भाग में वेदों के विषय में जो विचार प्रस्तुत किये गए थे, वे मुख्यतः सायण, महीधर के वाममार्गी भाष्यकारों और मैक्समूलर, ग्रिफ्फिथ के पश्चिमी अनुवादों पर आधारित थे। स्वामी दयानन्द के वेद विषयक क्रांतिकारी चिंतन की पूर्णतः अनदेखी की गई थी। बहुत कम लोगों को ज्ञात रहा कि अंग्रेजी में आर्यसमाज के सिद्धस्त लेखक श्री पन्नालाल परिहार द्वारा ‘इनसाईड वेदास‘ के नाम से वैदिक ऐज का प्रतिउत्तर प्रकाशित हुआ था। जो अपने आप में अनुपम कृति थी।
इस पुस्तक में लेखक ने अंग्रेजी भाषा में अनेक पाठों के माध्यम से वेदों की उपयोगिता, वेदों की विषय वस्तु, वेदों के भाष्यों और वेदार्थ प्रक्रिया, वेदों के विषय में भ्रांतियां, वेदों में आये विभिन्न सूक्तों में बताये गए सन्देश आदि का परिचय दिया हैं। लेखक ने सायण-महीधर के वेद भाष्य में गलतियां और स्वामी दयानन्द के वेद भाष्य में सत्यार्थ का अच्छा विवरण दिया हैं। वैदिक ऐज में वेद विषयक भ्रांतियों का लेखक ने सुन्दर और सटीक प्रतिउत्तर देकर भ्रमनिवरण किया हैं।
यह पुस्तक अंग्रेजी भाषा में लिखी एक अनुपम कृति हैं। मेरे विचार से विदेशों, दक्षिण भारत और महानगरों में रहने वाले युवाओं को वेद विषयक जानकारी देने में यह पुस्तक एक स्तम्भ का कार्य करेगी। ऐसी पुस्तक को विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के पाठयक्रम में लगाया जाना चाहिए। वर्तमान परिवेश को देखते हुए वेद विषयक अंग्रेजी पुस्तकों की आर्यसमाज को नितांत आवश्यकता हैं। इसके लिए दूरगामी नीति बननी चाहिए।
-डॉ विवेक आर्यSKU: n/a -
Gita Press, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Ishadi Nau Upanishad
इस पुस्तक में ईश, केन, कठ, मुण्डक, माण्डूक्य, ऐतरेय, तैत्तिरीय तथा श्वेताश्वतर उपनिषद्के मन्त्र, मन्त्रानुवाद, शाङ्करभाष्य और हिन्दी में भाष्यार्थ एक ही जिल्द में प्रकाशित किया गया है। यह पुस्तक संस्कृत के विद्यार्थियों तथा ब्रह्मज्ञान के जिज्ञासुओं के लिये विशेष उपयोगी है।
SKU: n/a -
-
-
Gita Press, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Kenopanishad
सामवेदीय तलवकार ब्राह्मण के अन्तर्गत वर्णित इस उपनिषद में भगवान के स्वरूप और प्रभाव-वर्णन के साथ परमार्थ ज्ञान की अनिर्वचनीयता, अभेदोपासना तथा यक्षोपाख्यान में भगवान का सर्वप्रेरकत्व एवं सर्वकर्तृत्व स्वरूप दर्शनीय है। सानुवाद शांकरभाष्य।
SKU: n/a