Gita Press
Showing 145–168 of 254 results
-
Gita Press, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Sankshipt Shiv-Puran, Deluxe Edition (Code1468)
पाठकों के आग्रह को देखते हुए पूर्व प्रकाशित शिवपुराण को अब मोटे एवं अच्छे क्वालिटी के कागज पर बड़े टाइप, आकर्षक लेमिनेटेड चित्रावरण, उपासना योग्य सुन्दर रंगीन चित्र आदि अनेक विशेषताओं से युक्त कर के प्रकाशित किया गया है। भगवान् शिव के कल्याणकारी स्वरूप एवं विस्तृत लीलाओं का परिचायक यह पुराण अनेक रहस्यमय कथाओं, उपासना-पद्धति एवं तत्त्वज्ञान का असीम सागर है।
SKU: n/a -
Gita Press, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Sankshipt Skand Puran
यह पुराण कलेवर की दृष्टि से सबसे बड़ा है तथा इसमें लौकिक और पारलौकिक ज्ञान के अनन्त उपदेश भरे हैं। इसमें धर्म, सदाचार, योग, ज्ञान तथा भक्ति के सुन्दर विवेचन के साथ अनेकों साधु-महात्माओं के सुन्दर चरित्र पिरोये गये हैं। आज भी इसमें वर्णित आचारों, पद्धतियों के दर्शन हिन्दू समाज के घर-घर में किये जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें भगवान् शिव की महिमा, सती-चरित्र, शिव-पार्वती विवाह, कार्तिकेय जन्म, तारकासुर वध आदि का मनोहर वर्णन है। सचित्र, सजिल्द।
SKU: n/a -
Gita Press, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Sankshipt Yog Vasishtha
योगवासिष्ठ के इस संक्षिप्त रूपान्तर में जगत् की असत्ता और परमात्मसत्ता का विभिन्न दृष्टान्तों के माध्यम से प्रतिपादन है। पुरुषार्थ एवं तत्त्व-ज्ञान के निरूपण के साथ-साथ इसमें शास्त्रोक्त सदाचार, त्याग-वैराग्ययुक्त सत्कर्म और आदर्श व्यवहार आदि पर भी सूक्ष्म विवेचन है।
SKU: n/a -
-
English Books, Gita Press, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता
Sarala Gita (Eng)
A new addition to our collection of Gitas. This edition, published by the Gita Press, is a slim hardbound copy ideal for chanting, worship or reading aloud. The verses are given first in the original Sanskrit (Devanagari) followed by a Roman transliteration printed in two colors (black and red) for easier reading or chanting. A clear and simple English translation then follows. The book having no commentary, the reader truly gets a sense of being in direct contact with a holy scripture
SKU: n/a -
-
-
Gita Press, Hindi Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें
Shiv Stotra Ratnakar
भगवान् शिव के चरित्र बड़े ही उदात्त तथा अनुकम्पापूर्ण हैं। ये थोड़ी ही उपासना से प्रसन्न होकर अपने भक्तों को सब कुछ प्रदान कर देते हैं। इस पुस्तक में भक्तों के लिये उपयोगी भगवान् शिव के विभिन्न स्तोत्रों, स्तुतियों, सहस्रनाम तथा आरती आदि का सुन्दर संकलन किया गया है।
SKU: n/a -
Gita Press, Hindi Books, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता
Shri Bhishma Pitamah 0138
श्री भीष्मपितामह का जीवन त्याग और शौर्य का अनुपम उदाहरण है। भगवान् श्री कृष्ण के प्रति इनकी भक्ति अनुकरणीय है। इस पुस्तक में महाभारत एवं श्रीमद्भागवत के आधार पर श्री भीष्मपितामह के सम्पूर्ण जीवन-चरित्र का अत्यन्त रसमय वर्णन किया गया है।
SKU: n/a -
English Books, Gita Press, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता
Shri Bhishma Pitamah, English 2187
English Books, Gita Press, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीताShri Bhishma Pitamah, English 2187
The entire life of Bhishma Pitamah is an excellent example of renunciation and valour. His sense of devotion towards Lord Shri Krishna is worth imitating upon. The remarkable events of Bhishma Pitamaha’s life based on the Mahabharat and the SrimadBhagavat have been picturesquely described in this book
SKU: n/a -
-
Gita Press, Hindi Books, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता
Shri Krishna Code 872
भगवान् श्रीकृष्ण की लीलाएँ इतनी सरस तथा रोचक हैं कि उन्हें पढ़ कर मन भगवत्कृपा के अगाध सिन्धु में गोते लगाने लगता है। श्रीकृष्ण-चित्रकथा का यह भाग कुवलयापीड के उद्धार से लेकर भगवान् श्रीकृष्ण के परमधाम-गमन तक नौ सुन्दर तथा चुनी हुई लीलाओं से सजाया गया है। प्रत्येक कथा के दायें पृष्ठ पर उससे सम्बन्धित आकर्षक बहुरंगे चित्र भी दिये गये हैं।
SKU: n/a