Gita Press Books
Showing 97–120 of 254 results
-
Gita Press, Hindi Books, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता
Mahabharat ke kuch Adarsh Patra
This book contains graphic depiction of ten ideal characters of Mahabharat such as Lord Shri Krishna, Yudhishthir the Righteous Person, Maharshi Ved Vyas, to be imitated in life. This book binding is Paperback. Book Publishing year is 2007. Book Publisher is Gita Press – Gorakhpur. 1st Edition Book. Number of Pages in this book is 112.
SKU: n/a -
Gita Press, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Mahabharat Khilbhag – Shri Harivansh Puran (Code 38)
श्रीहरिवंशपुराण वेदार्थ-प्रकाशक महाभारत ग्रन्थ का अन्तिम पर्व है। पुत्र प्राप्ति की कामना से श्रीहरिवंशपुराण के श्रवण की परम्परा भारतवर्ष में चिरकाल से प्रचलित है। अनन्त भावुक धर्मपराण लोग इसके श्रवण से पुत्र-प्राप्ति का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। भगवद्भक्ति तथा प्रेरणादायी कथानकों की दृष्टि से भी इसका बड़ा महत्व है। भगवान् श्रीकृष्ण से सम्बन्धित अगणित कथाएँ इसमें ऐसी हैं, जो अत्यन्त दुर्लभ हैं। धार्मिक जन-सामान्य के कल्याणार्थ इसके अन्त में सन्तानगोपाल-मन्त्र, अनुष्ठान-विधि, सन्तान-गोपाल-यन्त्र, सन्तान-गोपालस्तोत्र भी संगृहीत हैं। सचित्र, सजिल्द।
SKU: n/a -
Gita Press, Hindi Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता
Mahatma Vidur 0188
Gita Press, Hindi Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीताMahatma Vidur 0188
धर्मावतार महात्मा विदुर का जीवन-चरित्र आदर्श व्यवहार, लोक-कल्याण तथा दृढ़ ईश्वर-विश्वास और भक्ति का अनुपम उदाहरण है। उनका सदाचार और भगवत्प्रेम सर्वथा स्तुत्य है। प्रस्तुत पुस्तक में महाभारत एवं श्रीमद्भागवत के आधार पर विदुरजी की स्पष्टवादिता, नीति-निपुणता, निःस्पृहता, भगवद्भक्ति, संतोष आदि का ओजस्वी और सरल भाषा में बड़ा ही सुन्दर चित्रण किया गया है।
SKU: n/a -
Gita Press, रामायण/रामकथा
Manas Piyush (Set of 7 Volumes)
माहात्मा श्री अंजनी नन्दन जी शरण के द्वारा सम्पादित “मानस-पीयूष” श्रीरामचरितमानस की सबसे बृहत् टीका है। यह महान ग्रन्थ ख्यातिलब्ध रामायणियों, उत्कृष्ट विचारकों, तपोनिष्ठ महात्माओं एवं आधुनिक मानसविज्ञो की व्याख्याओं का एक साथ अनुपम संग्रह है। आज तक के समस्त टीकाकारों के इतने विशद तथा सुसंगत भावों का ऐसा संग्रह अत्यंत दुर्लभ है। भक्तों के लिये तो यह एकमात्र विश्रामस्थान तथा संसार- सागर से पार होने के लिये सुन्दर सेतु है। विभिन्न दृष्टियों से यह ग्रन्थ विश्व के समस्त जिज्ञासुओं, भक्तों, विद्वानों तथा सर्वसामान्य के लिये असीम ज्ञान का भण्डार एवं संग्रह तथा स्वाध्याय का विषय है। आफसेट की सुन्दर छपाई, मजबूत जिल्द तथा आकर्षक लेमिनेटेड आवरण में उपलब्ध।
SKU: n/a -
Gita Press, रामायण/रामकथा
Manas Rahasya 0103
यह पुस्तक वैकुण्ठवासी श्री जयरामदास जी (दीन) के कल्याण के विभिन्न अंकों में पूर्व प्रकाशित श्रीरामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का 35 लेखों का अनुपम संकलन है। इसमें रामावतार का रहस्य, कलियुग का पुण्यप्रताप, सीतातत्व, श्रीभरतयश-चन्द्र आदि प्रसंगों का अत्यन्त सुन्दर विवेचन किया गया है।
SKU: n/a -
Hindi Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें
Manas-Stuti-Sangrah
इस पुस्तक में श्री रामचरितमानस में देवताओं के द्वारा भगवान की स्तुति, सीताजी के द्वारा पार्वती-स्तुति, अत्रिकृत श्री राम-स्तुति, जटायुकृत श्री राम-स्तुति, ब्रह्मकृत श्री राम-स्तुति, शिवकृत श्री राम-स्तुति, वेदकृत श्री राम-स्तुति तथा शिव-स्तुति का सचित्र संग्रह है। उपासना तथा स्वाध्यायकी दृष्टि से यह स्तुति-संग्रह सबके लिये उपयोगी है।
SKU: n/a -
-
Gita Press
Mansik Dakshata
संसार में सफलता, समृद्धि और सुख पाने के लिये आत्मिक बल और मानसिक कार्यक्षमता आवश्यक है। प्रशिक्षित मन के द्वारा ही लौकिक और पारलौकिक उन्नति की साधना सम्भव है। इस पुस्तक में विद्वान् लेखक श्री राजेन्द्र बिहारी लाल ने मनोविज्ञान की उन सभी शिक्षाओं का संकलन किया है, जो व्यवहार और अनुभव की कसौटी पर खरी उतर चुकी हैं। इसके स्वाध्याय एवं अनुपालन से कोई भी महत्त्वाकांक्षी व्यक्ति अपनी योग्यता को बढ़ा सकता है।
SKU: n/a -
Gita Press, Hindi Books, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता
Mohan
श्रीकृष्ण-चित्रकथा के इस भाग में ब्रह्माजी के मोहभंग से लेकर श्रीकृष्ण के द्वारा दर्जी और माली पर कृपा तक की नौ सुन्दर लीलाओं के वर्णन के साथ उनके आकर्षक एवं बहुरंगे चित्र भी दिये गये हैं। पुस्तक में दावाग्नि-पान, गोवर्धन-पूजा, रासलीला आदि कथाओं का वर्णन इतना सरस है कि उन्हें बार-बार पढ़ने की इच्छा का पाठक संवरण नहीं कर पाता है।
SKU: n/a -
-
Gita Press, Hindi Books, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन
Nari-Shiksha 0336
नारी-जाति के सर्वांगीण विकास के लिये स्त्रियों के कर्तव्य, भारतीय नारी का स्वरूप, बच्चों का जीवन-निर्माण, पातिव्रत्य धर्म, हिन्दू- शास्त्रों में नारी का स्थान इत्यादि अनेक महत्त्वपूर्ण विषयों पर श्री भाईजी-कृत एक उपदेशपूर्ण विवेचन।
SKU: n/a -
Gita Press, Hindi Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें
Nav Durga
सृष्टि की आदि शक्ति भगवती दुर्गा की धर्मशास्त्रों में अतुलनीय महिमा बतलायी गयी है। नवरात्र के नौ दिनों में इनके नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। इस पुस्तक में भगवती दुर्गा के नवों स्वरूपों के उद्भव, विकास, उपासना तथा उपासना से प्राप्त होनेवाले फलों का अत्यन्त सुन्दर वर्णन किया गया है। पुस्तक में आर्ट पेपर पर माँ दुर्गा के नवों स्वरूपों के आकर्षक तथा रंगीन चित्र भी दिये गये हैं।
SKU: n/a -
Gita Press, Hindi Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें
Navgrah
भारत में नवग्रह-उपासना का इतिहास अत्यन्त पुराना है। प्रत्येक हिन्दू अपने त्रितापों के शमन एवं भौतिक उन्नति के लिये समय-समय पर नवग्रहों की उपासना करता है। इस पुस्तक में शास्त्रों के आधार पर नवग्रहों के उद्भव-विकास, ध्यान और परिचय के साथ उनकी उपासना के मन्त्र दिये गये हैं। प्रत्येक ग्रह-परिचय के साथ उस ग्रह का बहुरंगा आकर्षक चित्र दिया गया है।
SKU: n/a -
Gita Press, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन
Nitya Karm Puja Prakash (HB)
नित्य कर्म पूजा प्रकाश : गीता प्रेस हिंदी पुस्तक
इस पुस्तक में व्यक्तिके लौकिक और पारलौकिक उत्थानके लिये तथा नित्य-नैमित्तिक काम्य कर्मोंके सम्पादनके लिये शास्त्रीय प्रक्रिया प्रस्तुत की गयी है। प्रातःकालीन भगवत्स्मरणसे लेकर स्नान, ध्यान, संध्या, जप, तर्पण, बलिवैश्वदेव, देव-पूजन, देव-स्तुति, विशिष्ट-पूजन-पद्धति, पञ्चदेव-पूजन, पार्थिव-पूजन, शालग्राम-महालक्ष्मी-पूजनकी विधि तथा अन्तमें नित्यस्मरणीय स्तोत्रोंका संग्रह होनेसे यह पुस्तक सबके लिये उपयोगी तथा संग्रहणीय है।
SKU: n/a -