Gita Press
Showing 49–72 of 254 results
-
Gita Press, Hindi Books, Suggested Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन
Durga Saptashati Code 1281
Gita Press, Hindi Books, Suggested Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें, सनातन हिंदू जीवन और दर्शनDurga Saptashati Code 1281
सप्तशती के पाठमें विधिका ध्यान रखना तो उत्तम है ही, उसमें भी सबसे उत्तम बात है भगवती दुर्गामाताके चरणोंमें प्रेमपूर्ण भक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ जगदम्बाके स्मरणपूर्वक सप्तशतीका पाठ करनेवालेको उनकी कृपाका शीघ्र अनुभव हो सकता है।
SKU: n/a -
Gita Press, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें
Dwadash Jyotirling
प्रस्तुत पुस्तक में भगवान शिव के बारहों ज्योतिर्लिंगों का सचित्र इतिहास, उनकी भौगोलिक स्थिति, सचित्र पौराणिक आख्यान, सांस्कृतिक विवरण, पर्वोत्सव, यातायात एवं ठहरने के स्थान तथा लिंग-रहस्य इत्यादि का विस्तृत विवेचन प्रकाशित किया गया है।
SKU: n/a -
-
Gita Press, Hindi Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें
Ek Mahatma Ka Prasad 0129
महात्माओं की महिमा अवर्णनीय है। उनका मुख्य कार्य संसार से अज्ञानान्धकार नाश कर के विमल ज्ञान का प्रकाश करना है। महात्माओं का संसार में निवास लोक-कल्याण के लिये ही होता है। प्रस्तुत पुस्तक ऐसे ही एक तत्त्वज्ञानी महात्मा के संसार-सागर से उद्धार करनेवाले अमूल्य उपदेशों का संकलन है। इसमें चित्तशुद्धि का उपाय, योग, बोध और प्रेम, गुणों के अभिमान से हानि, सत्संग करने की रीति आदि विभिन्न 30 प्रकरणों में साधना के अमृत-उपदेशों का सुन्दर संकलन है।
SKU: n/a -
Gita Press, Hindi Books, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण
Eknath Charitra 0121
प्रस्तुत पुस्तक में आदर्श गृहस्थ संत श्री एकनाथ जी के जीवन-चरित्र का बड़ा ही सुन्दर वर्णन किया गया है। इसमें संत एकनाथ जी का जन्म, उनकी असाधारण प्रतिभा, भगवत्प्राप्ति की अभिलाषा, गुरु-शरणागति, इष्ट-साक्षात्कार, परदुःखकातरता, चमत्कारिक प्रभाव, ग्रन्थ-प्रणयन आदि का बड़ा ही सजीव चित्रण किया गया है।
SKU: n/a -
Gita Press, Hindi Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें
Garud Puran-Saroddhar, 1416
यह ग्रन्थ अत्यन्त पवित्र तथा पुण्यदायक है। श्राद्ध और प्रेतकार्य के अवसरों पर विशेषरूप से इसके श्रवणका विधान है। इस ग्रन्थ में मूल संस्कृत श्लोकों के साथ उनका सरल हिन्दी-अनुवाद दिया गया है। यह कर्मकाण्डी ब्राह्मणों एवं सर्व सामान्य के लिये भी अत्यन्त उपयोगी तथा प्रामाणिक ग्रन्थ है।
SKU: n/a -
Gita Press, संतों का जीवन चरित व वाणियां
Geetavali Code: 0106
कविकुल-चक्रचूणामणि गोस्वामी श्री तुलसीदासजी द्वारा प्रणीत गीतावली में सम्पूर्ण रामचरित का वर्णन पदों में किया गया है। इस ग्रंथ में गोस्वामीजी ने अपने इष्टदेव की मधुर झाँकी तथा श्रीराम के करुणापक्ष के वर्णन को विशेष प्रथमिकता दी है।
SKU: n/a -
-
-
Gita Press, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता
GITA SADHAK SANJEEVANI (Code 6)
गीता-साधक-संजीवनी—ब्रह्म लीन श्रद्धेय स्वामी श्रीरामसुखदासजी महाराजने गीतोक्त जीवनकी प्रयोगशालासे दीर्घकालीन अनुसन्धानद्वारा अनन्त रत्नोंका प्रकाश इस टीकामें उतार कर लोककल्याणार्थ प्रस्तुत किया है, जिससे आत्मकल्याणकामी साधक साधनाके चरमोत्कर्षको आसानीसे प्राप्त कर आत्मलाभ कर सकें। इस टीकामें स्वामीजीकी व्याख्या विद्वत्ता-प्रदर्शनकी न होकर सहज करुणासे साधकोंके लिये कल्याणकारी है। विविध आकार-प्रकार, भाषा, आकर्षक साज-सज्जामें उपलब्ध यह टीका सद्गुरुकी तरह सच्ची मार्गदॢशका है।
SKU: n/a -
Gita Press, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता
Gita-Darpan (0008)
सरल-से-सरल शैली में गीतोक्त जीवन-कला के संवाहक श्रद्धेय स्वामी श्री रामसुखदास जी द्वारा प्रणीत इस ग्रंथरत्न के स्वाध्याय से अनेक भावुक भक्त गीता रूपी दर्पण के द्वारा आत्मपरिष्कार कर चुके हैं। इसमें गीता को सुबोध रूप में प्रश्नोत्तर शैली में प्रस्तुत किया गया है तथा गीता को विभिन्न दृष्टियों से विचार की कसौटी पर कसते हुए प्रधान-प्रधान विषयों को विशद व्याख्या से समलंकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त इसमें गीता-व्याकरण एवं छन्द-सम्बंधी ज्ञान से भी परिचित कराया गया है।
SKU: n/a