Gita Press
Showing 25–48 of 254 results
-
Gita Press, Hindi Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें
Bal Chitramay BuddhaLeela 0537
भगवान् बुद्ध का चरित्र परम पवित्र और उदार है। इस पुस्तक में भगवान् बुद्ध की विभिन्न लीलाओं के 48 चित्र दिये गये हैं। प्रत्येक चित्र के नीचे कविता में चित्र में दर्शायी गयी लीला का वर्णन दिया गया है। यह पुस्तक बालक-बालिकाओं को भगवान् बुद्धके त्याग एवं वैराग्यसे सम्पन्न चरित्र का परिचय देने की दृष्टिसे विशेष उपयोगी है।
SKU: n/a -
Gita Press, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Bhagvannam Mahima Aur Prarthna Ank(Code1135)
यह विशेषांक भगवन्नाम-महिमा एवं प्रार्थना के अमोघ प्रभाव का सुन्दर विश्लेषक है। इसमें विभिन्न सन्त-महात्माओं, विद्वान् विचारकों के भगवन्नाम-महिमा एवं प्रार्थना के चमत्कारों के सन्दर्भ में शास्त्रीय लेखों का सुन्दर संग्रह है। इसके अतिरिक्त इसमें कुछ भक्त-सन्तों के नाम-जप से होनेवाले सुन्दर अनुभवों का भी संकलन किया गया है।
SKU: n/a -
Gita Press, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Bhagvat Navneet(Code2009)
श्रीमदभागवत एक जीवन-दर्शन है। यह मानव जीवन का एक अनुपम, उत्कृष्ट एवं आदर्श मार्गदर्शक है। इसमें जीवन के प्रश्नों के उत्तर हैं, जीवन एवं जगत की समस्याओं के समाधान हैं और सफल, सार्थक, समृद्ध एवं शान्तिपूर्ण जीवन जीने के व्यावहारिक सूत्र हैं। इस पुस्तक में श्रीमदभागवत पर सन्त श्रीरामचन्द्र केशव डोंगरे जी महाराज का सरस प्रवचन दिया गया है।
SKU: n/a -
Gita Press, Hindi Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें
Bhajan Amrit 0144
भक्तों के लिये भजनों का महत्त्व अमृत-तुल्य है। भगवत्प्रेम में उन्मत्त प्रेमी का मन अनेक प्रकार के भावतरंगों से अनुप्राणित होकर भजन बन जाता है। इन्हीं भावतरंगों की सहज माधुरी को समेटकर 67 मधुर भजनों का यह संग्रह निवेदन, भगवद्-वियोग, लीलागान आदि शीर्षकों में प्रकाशित किया गया है।
SKU: n/a -
Gita Press, संतों का जीवन चरित व वाणियां
Bhakt-Charit-Ank
भक्तों के चरित्र सदा ही नवीन तथा प्रेरणादायक हैं। त्याग, तपस्या, भगवद्भक्ति तथा पवित्र सेवाभाव आदि का सच्चा स्वरूप तो भक्त चरित्रों में ही प्रत्यक्ष देखने को मिलता है। इस विशेषांक में भगवद्विश्वास को बढ़ाने वाले उपासकों, साधकों तथा महात्माओं के जीवन-चरित्र का ऐसा दुर्लभ संग्रह है, जो पाठकों के हृदय में भगवद्भक्ति और भगवद्विश्वास का सहज ही संचार कर देता है। इसमें वर्णित कथाएँ रोचक, ज्ञानप्रद, अनुशीलनयोग्य, प्रेमानन्द को बढ़ाने वाली तथा शान्ति प्रदान करने वाली हैं।
SKU: n/a -
-
Gita Press, Hindi Books, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Brahmavaivart Puran, Kewal Hindi
इस पुराण में चार खण्ड हैं। ब्रह्मखण्ड, प्रकृतिखण्ड, श्रीकृष्णजन्मखण्ड और गणेशखण्ड। इसमें भगवान् श्रीकृष्ण की लीलाओं का विस्तृत वर्णन, श्रीराधा की गोलोक-लीला तथा अवतार-लीला का सुन्दर विवेचन, विभिन्न देवताओं की महिमा एवं एकरूपता और उनकी साधना-उपासना का सुन्दर निरूपण किया गया है। अनेक भक्तिपरक आख्यानों एवं स्तोत्रों का भी इसमें अद्भुत संग्रह है। यह पुस्तक रंगीन चित्रों के साथ मोटे टाइप में प्रकाशित की गयी है।
SKU: n/a -
Gita Press, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Brihadaranyak-Upanishad
यह उपनिषद् यजुर्वेद की काण्वीशाखा में वाजसनेय ब्राह्मण के अन्तर्गत है। कलेवर की दृष्टि से यह समस्त उपनिषदों की अपेक्षा बृहत् है तथा अरण्य (वन) में अध्ययन किये जाने के कारण इसे आरण्यक भी कहते हैं। वार्त्तिककार सुरेश्वराचार्य ने अर्थतः भी इस की बृहत्ता स्वीकार की है। विभिन्न प्रसंगों में वर्णित तत्त्वज्ञान के इस बहुमूल्य ग्रन्थरत्न पर भगवान् शंकराचार्य का सबसे विशद भाष्य है।
SKU: n/a -
Gita Press, Hindi Books, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Chitramay Shiv Puran 2318
इस पुराण में परात्पर ब्रह्म शिव के कल्याणकारी स्वरूप का तात्त्विक विवेचन, रहस्य, महिमा और उपासना का विस्तृत वर्णन है। इसमें इन्हें पंचदेवों में प्रधान अनादि सिद्ध परमेश्वर के रूप में स्वीकार किया गया है। शिव-महिमा, लीला-कथाओं के अतिरिक्त इसमें पूजा-पद्धति, अनेक ज्ञानप्रद आख्यान और शिक्षाप्रद कथाओं का सुन्दर संयोजन है। यह पुस्तक मोटे टाइप में रंगीन चित्रों के साथ प्रकाशित की गयी है। { इस पुस्तक में 1088 पृष्ठ हैं जिनमें पढ़ने के लिए कथाएँ हैं। यह हार्ड बाउंड और एक खंड में है।. }
SKU: n/a -
Gita Press, Hindi Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें
Chitramay ShriDurgaSaptshati 2304
दुर्गासप्तशती हिन्दू-धर्म का सर्वमान्य ग्रन्थ है। इसमें भगवती की कृपा के सुन्दर इतिहास के साथ अनेक गूढ़ रहस्य भरे हैं। सकाम भक्त इस ग्रन्थ का श्रद्धापूर्वक पाठ कर के कामनासिद्धि तथा निष्काम भक्त दुर्लभ मोक्ष प्राप्त करते हैं। इस पुस्तक में पाठ करने की प्रामाणिक विधि, कवच, अर्गला, कीलक, वैदिक, तान्त्रिक रात्रिसूक्त, देव्यथर्वशीर्ष, नवार्णविधि, मूल पाठ, दुर्गाष्टोत्तरशतनामस्तोत्र, श्री दुर्गामानसपूजा, तीनों रहस्य, क्षमा-प्रार्थना, सिद्धिकुञ्जिकास्तोत्र, पाठ के विभिन्न प्रयोग तथा आरती दी गयी है।
इस संस्करण में हिन्दी अनुवाद तथा पाठ-विधि सहित दुर्गा सप्तशती का प्रकाशन किया गया है। यह पुस्तक रंगीन अक्षरों में चित्रों के साथ है।
SKU: n/a -
Gita Press, Hindi Books, रामायण/रामकथा
Chitramay ShriRamCharitManas 2295
श्री गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज के द्वारा प्रणीत श्रीरामचरितमानस हिन्दी साहित्य की सर्वोत्कृष्ट रचना है। आदर्श राजधर्म, आदर्श गृहस्थ-जीवन, आदर्श पारिवारिक जीवन आदि मानव-धर्म के सर्वोत्कृष्ट आदर्शों का यह अनुपम आगार है। सर्वोच्य भक्ति, ज्ञान, त्याग, वैराग्य तथा भगवान की आदर्श मानव-लीला तथा गुण, प्रभाव को व्यक्त करनेवाला ऐसा ग्रंथरत्न संसार की किसी भाषा में मिलना असम्भव है। आशिर्वादात्माक ग्रन्थ होने के कारण सभी लोग मंत्रवत् आदर करते हैं। इसका श्रद्धापूर्वक पाठ करने से एवं इसके उपदेशों के अनुरूप आचरण करने से मानवमात्र के कल्याण के साथ भगवत्प्रेम की सहज ही प्राप्ति सम्भव है। श्रीरामचरितमानस के सभी संस्करणों में पाठ-विधि के साथ नवान्ह और मासपरायण के विश्रामस्थान, गोस्वामी जी की संक्षिप्त जीवनी, श्रीरामशलाका प्रश्नावली तथा अंत में रामायण जी की आरती दी गयी है।
SKU: n/a -
Gita Press, Hindi Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Collection of Agni, Devi Bhaagwad puran
-5%Gita Press, Hindi Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृतिCollection of Agni, Devi Bhaagwad puran
- Abridged Agni Puran(Code1362)
- Shrimad Devi Bhaagwad Maha Puran Pratham Khand (Code 1897)
- Srimad Devi Bhagwat Mahapuran with Hindi translation (Volume-2) Dwitiya Khand Code-1898
SKU: n/a -
Gita Press, Hindi Books, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण/रामकथा
Collection of Ramayana , Mahabharat , Geeta
-5%Gita Press, Hindi Books, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण/रामकथाCollection of Ramayana , Mahabharat , Geeta
रामायण/ गीता/ महाभारत
Collection of Ramayana , Mahabharat , Geeta1.Shrimad Valmikiya Ramayan- Vol.1 & 2 (Code 75 & 76)
2.Shrimadbhagvadgita Sadhak Sanjeevani
3 SANKSHIPT MAHABHARAT (Vol-1 & 2)SKU: n/a -
Chaukhamba Prakashan, Gita Press, Hindi Books, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Complete Puran Set of 18
Chaukhamba Prakashan, Gita Press, Hindi Books, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृतिComplete Puran Set of 18
-
- Sankshipt Bramha Puran
- Sankshipt Padma Puran
- Shrivishnu Puran
- Sri Vayu Maha Purana (Mul Puran)
- Shrimad Bhagwat Mahapuran (set of 2 Volumes)
- Sankshipt Narad Puran
- Sankshipt Markandeya Puran
- Abridged Agni Puran(Code1362)
- Sri Bhavishya Mahapuranam (Set Of 3 Vols)
- Brahmavaivart Puran, Kewal Hindi
- Abridged Ling Mahapuran (Code1985)
- Abridged Varah Puran (Code1361
- Sankshipt Skand Puran
- Sri Vaman Puran
- Koorm Puran
- Matsya Puran
- Sankshipt Garud Puran
- Brahmanda Puranam (Set Of 2 Volumes)
+ 1 more Puran - ShriShiv Mahapuran (Set Of 2 Volume)
SKU: n/a -
-
Gita Press, Hindi Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें
Dash Mahavidya
दशमहाविद्याओं का सम्बन्ध भगवान् शिव की आद्या शक्ति भगवती पार्वती से है। उन्हीं की स्वरूपा शक्तियाँ काली, तारा, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुरभैरवी, धूमावती, वगलामुखी, मातंगी और कमला नाम से प्रसिद्ध दशमहाविद्याएँ हैं। इस पुस्तक में दशमहाविद्याओं के उद्भव, विकास, ध्यान और परिचय के साथ उनके उपासनायोग्य बहुरंगे चित्र दिये गये हैं। पुस्तक के अन्त में दशमहाविद्या स्तोत्र भी संगृहीत है।
SKU: n/a -
Gita Press, Hindi Books, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें
Dashavatar
भगवान् धर्म की स्थापना, साधु-संरक्षण तथा भक्तों को अपने सान्निध्य का आनन्द प्रदान करने के लिये समय-समय पर अवतार लेते हैं। इस पुस्तक में भगवान के मत्स्य, कच्छप, वामन, नृसिंह, परशुराम, श्रीराम, श्रीकृष्ण, बुद्ध तथा कल्कि अवतार की कथाओं का सरल भाषा में सचित्र चित्रण किया गया है।
SKU: n/a