Fiction Books
Showing 97–120 of 595 results
-
Rajasthani Granthagar, अन्य कथा साहित्य, ऐतिहासिक नगर, सभ्यता और संस्कृति
Bhartiya Sangeet Ke Puratattvik Sandarbh
Rajasthani Granthagar, अन्य कथा साहित्य, ऐतिहासिक नगर, सभ्यता और संस्कृतिBhartiya Sangeet Ke Puratattvik Sandarbh
भारतीय संगीत के पुरातात्विक संदर्भ : वैदिक संहिताओं, पौराणिक-तांत्रिक व बौद्ध-जैनाचार्यों की परंपराओं, राज्याश्रय, मंदिर तथा मठ एवं संगीताचार्यों के मत-मतान्तर से बने विभिन्न सम्प्रदायों के माध्यम से संगीत के शास्त्र और प्रायोगिक पक्ष के क्रमिक विकास के इतिहास को जानने के लिये भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली की सीनीयर फैलोशिप के अन्तर्गत अभिलेखीय एवं साहित्य-संदर्भों की अन्वेषणा के फलस्वरूप उपलब्ध हुए महत्वपूर्ण संदर्भों की इस पुस्तक में प्रस्तुत की गयी चर्चा भारतीय संगीत का बृहत् इतिहास लिखने के लिये भूमिका सिद्ध होगी। शास्त्र ग्रंथों की रचना, सम्प्रदायों का आविष्कार, श्रुति-मूर्छना-गमक एवं रागों के बदलते स्वरूप, सप्तक की स्थापना, प्रबंध और आलापी, जनाश्रयी लोककलाओं, व्यावसायिक और अव्यावसायिक साधना आदि विभिन्न आयामों के अध्ययन के लिये यह चर्चा आधारशिला होगी। वर्तमान हिन्दुस्तानी संगीत, किसी विदेशी परंपरा का मुखापेक्षी न होकर अपनी ही पूर्व-परंपरा का अधुनातन विकसित रूप है, यह जानने के लिये प्रयास उपयोगी होगा।
SKU: n/a -
Vani Prakashan, कहानियां
Bhartiya Sangeet Kosh
‘भारतीय संगीत कोश’ श्री विमलाकांत रॉयचौधरी के दीर्घ सांगीतिक जीवन का सुफल है। शास्त्रीय संगीत विषयक इस प्रकार का कोशाभिधान भारतीय भाषा में संभवतः सर्वप्रथम है। यह ऐसा एक ग्रंथ है जो स्वयं संपूर्ण है और जो केवल संगीत-शिक्षार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि संगीतज्ञों के लिए भी अपरिहार्य है। यह कोश दो भागों में विभक्त है। प्रथम भाग में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत की सभी परिभाषाओं का संज्ञार्थ निर्देश और विवरण वर्णानुक्रमानुसार दिया गया है। लेखक ने विभिन्न विचारणीय विषयों पर अपनी युक्तिसम्मत मननशीलता द्वारा विज्ञानसम्मत ढंग से प्रकाश डालने की चेष्टा की है। आलाप और श्रुति संबंधित आलोचना, विभिन्न तालों और वाद्यों का परिचय, प्रयोजन के अनुसार पाश्चात्य संगीत के साथ भारतीय संगीत की तुलनात्मक आलोचना आदि असंख्य विषय इस ग्रंथ को समद्ध करते हैं। संगीत विषयक ऐसी कोई जानकारी नहीं जो अपेक्षित हो और यह ग्रंथ न दे सके। ग्रंथ के द्वितीय भाग में लेखक एक साहसिक कार्य की ओर अग्रसर हुए हैं। इस भाग में गुरु-शिष्य परंपरा के अनुसार उत्तर भारत के प्रायः सभी संगीत-घरानों की तालिकाएँ दी गई हैं। यह निःसंदेह एक मूल्यवान् संयोजन है। इस प्रकार की विशद और प्रामाणिक जानकारी अन्यत्र दुर्लभ है। यह एक उच्च कोटि का प्रामाणिक निर्देशक ग्रंथ है, जो संगीत-कला और शास्त्र के लिए निरपवाद रूप से उपयोगी और आवश्यक है। भारतीय संगीत कोश का पहली बार बँगला में प्रकाशन 1965 में हुआ। 1971 में इस ग्रंथ को संगीत नाटक अकादमी का पुरस्कार मिला। 1975 में भारतीय ज्ञानपीठ ने इसका हिंदी अनुवाद प्रकाशित किया। लंबे अर्से के बाद यह ग्रंथ संशोधित एवं परिवर्धित रूप में पुनः प्रकाशित हुआ है।
SKU: n/a -
Rajpal and Sons, उपन्यास
Bhookh
‘‘हिन्दुस्तान पर महायुद्ध की परछाईं पड़ने लगी। हर शख्स के दिल से ब्रिटिश सरकार का विश्वास उठ गया। यथाशक्ति लोगों ने चावल जमा करना शुरू किया। रईसों ने बरसों के लिए खाने का इन्तज़ाम कर लिया। मध्यवर्गीय नौकरीपेशा गृहस्थों ने अपनी शक्ति के अनुसार दो-तीन महीने से लेकर छः महीने तक की खुराक जमा कर ली। खेतिहर मज़दूर भीख माँगने पर मजबूर हुआ। भूख ने मेहनत-मज़दूरी करनेवाले ईमानदार इन्सानों को खूँखार लुटेरा बना दिया। भूख ने सतियों को वेश्या बनने पर मजबूर किया। मौत का डर बढ़ने लगा। और एक दिन चिर आशंकित, चिर प्रत्याशित मृत्यु, भूख को दूर करने के समस्त साधनों के रहते हुए भी, भूखे मानव को अपना आहार बनाने लगी…’’-इस पुस्तक में से। अमृतलाल नागर उन्नीसवीं सदी के हिन्दी साहित्य के महत्त्वपूर्ण लेखक थे, जिन्हें अक्सर प्रेमचंद का साहित्यिक वारिस माना जाता है। उनके लेखन की विशेषता थी यादगार चरित्रों का सृजन, जो पुस्तक पढ़ने के बाद भी देर तक पाठक के दिलो-दिमाग पर अपना प्रभाव छोड़ते थे। बहुआयामी प्रतिभा वाले नागर जी ने 74 वर्ष के जीवन काल में सभी विधाओं पर लिखा जिसमें कहानी, उपन्यास, नाटक, निबन्ध, संस्मरण और बच्चों के लिए कई रोचक पुस्तकें हैं। 1967 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1981 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया। उनके उपन्यास मानस का हंस, नाच्यौ बहुत गोपाल और खंजन नयन हिन्दी साहित्य में मील के पत्थर साबित हुए।
SKU: n/a -
Prabhat Prakashan, उपन्यास
Bhuvanvikram
ठहरिए’ गौरी की माँ के गले का कंप कम हो गया था और स्वर पैना- ‘ठहरिए, मैं कुछ और कह रही हूँ ।’ भुवन को रुकना पड़ा । चुपचाप, सुन्न । वह कहती रही-‘ आप हम दीन- दुखियों के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं! याद रखिए, हम भी क्षत्रिय हैं।’ ‘कैसा खिलवाड़, माँजी. .कैसा?’ ‘जैसा अभी-अभी कर रहे थे हमारी भोलीभाली गौरी के साथ. .मैं स्पष्ट पूछती हूँ-क्या आप उसके साथ वैदिक रूप से विवाह करने को तैयार होंगे?’ अब भुवन का सिर ऊँचा हुआ । ‘अवश्य, माँजी, अवश्य। ‘उसके गले में न कैप था, न घबराहट। ‘आप गंगा की और अपने पुरुखों की सौगंध खाते हैं? स्मरण करिए, राम आपके पुराने पूर्वज हैं।’ ‘मैं सौगंध खाता हूँ माँजी।’ गौरी आँगन में होकर सुन रही थी। पृथ्वी को पैर के नख से कुरेद रही थी, जिसपर दो आँसू आ टपके। ‘पक्का वचन?’ गौरी की माँ का स्वर अब धीमा पड़ गया था। ‘पक्का, माँजी, बिलकुल पक्का। उतनी बड़ी सौगंध खा चुका हूँ। आश्रम में शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत माता-पिता के आशीर्वाद से पहला काम यही करूँगा।’ ‘अच्छा बेटा, सुखी रहो तुम दोनों। ‘गौरी की माँ का गला काँप रहा था। उस कैप के साथ आँखों में आँसू भी थे। गौरी आँसू पोंछती हुई घर के एक कमरे में चली गई।
SKU: n/a -
Vani Prakashan, उपन्यास
BUNIYAAD
दूरदर्शन-धारावाहिक के रूप में ‘ बुनियाद’ को देश के लाखों- करोड़ों दर्शकों ने देखा और सराहा। उसकी इस सफलता को लेकर लेखक की खुसी जायज भी है। खासकर इसलिए भी इसके मध्यम से लेखक लोगो को समझ पाया और उनके हिसाब से सोच पाया। परिवारिक जीवन की डँसता कहता यह उपन्यास लेखक की दूरगामी सोच का नतीजा है जिसे पढ़ कर पाठक चिंतन करने के लिए प्रेरित होता है।
SKU: n/a -
Vani Prakashan, उपन्यास
BUNIYAD-II
“अपने तमाम फिष्ल्मी लटकों-झटकों के बावजूद, हमारे लाख नाक-भौं सिकोड़ने के बावजूद जिस निरन्तरता से ‘बुनियाद’ ने एक-से-एक चरित्रा हमें दिए, वैसे दूरदर्शन ने अब तक के इतिहास में न दिए होगे हवेलीराम का दृढ़ आदर्शवाद, लाजो का धरती जैसा ‘माँ’ – रूप और विभाजन की विभीषिका को पृष्ठभूमि बनाकर चलती हुई कहानी, तमाम उत्तर भारत के आधुनिक मध्यवर्ग की नींव की तरह हमें छूती रही। अगर दूरदर्शन वाले इस सीरियल से मनमानी छेड़छाड़ न करते और जोशी-सिप्पी को थोड़ी अधिक आजशदी देते तो यह आजादी के बाद के परिवार का और इस तरह समाज का राजनीतिक-सांस्कृतिक अध्ययन बन गया होता। फिर भी, इतने दबावों, आपाधापी और सेंसरों के बाद, ‘बुनियाद’ सीरियलों के इतिहास में एक निशान छोड़ने वाला है।” -सुधीश पचौरी
SKU: n/a